Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 जून 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में एडमिशन के लिए CSAS पोर्टल ओपन कर दिया है. वहीं, पिछले साल दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार-बम धमाके के मामले में एनआईए (NIA) ने तीन और आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है.

Advertisement
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास (ट्रस्ट) के महामंत्री चंपत राय और न्यासी अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि हो गई है. (Photo-ITG) राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास (ट्रस्ट) के महामंत्री चंपत राय और न्यासी अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि हो गई है. (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:42 PM IST

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास (ट्रस्ट) के महामंत्री चंपत राय और न्यासी अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि हो गई है. NIA ने पिछले साल दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार-बम धमाके में शामिल होने के आरोप में तीन और लोगों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. इनमें एक पीडियाट्रिशियन भी शामिल है जो फरार है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक जहाज को ड्रोन से निशाना बनाए जाने के बाद अमेरिका ने ईरान में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए. इसके जवाब में ईरान ने बहरीन पर ड्रोन हमले किए. पढ़ें बड़ी खबरें...

Advertisement

1. चढ़ावा चोरी केस: राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास (ट्रस्ट) के महामंत्री चंपत राय और न्यासी अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि हो गई है. ट्रस्ट ने खुद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इन दोनों बड़े पदाधिकारियों के इस्तीफे प्राप्त होने की पुष्टि की है. राम मंदिर ट्रस्ट की अगली बैठक 11 जुलाई को होगी. इस बैठक में ट्रस्ट नए महासचिव की नियुक्ति पर चर्चा कर सकता है.

2. लाल किला ब्लास्ट केस: NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, डॉक्टर समेत 3 नए आरोपी बनाए गए

NIA ने पिछले साल दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार-बम धमाके में शामिल होने के आरोप में तीन और लोगों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. इनमें एक पीडियाट्रिशियन भी शामिल है जो फरार है. सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जमीर अहमद अहंगर, तुफैल अहमद भट और फरार मुजफर अहमद को आरोपी बताया है. ये सभी जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं.

Advertisement

3. ईरान का बहरीन पर ड्रोन अटैक, अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक जहाज को ड्रोन से निशाना बनाए जाने के बाद अमेरिका ने ईरान में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए. इसके जवाब में ईरान ने बहरीन पर ड्रोन हमले किए. ईरान की ओर से कहा कि उसने इन हमलों के ​​जरिए बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. बहरीन ने इसे नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा के लिए खुला खतरा बताया है.  

4. तीन दिवसीय दौरे पर सेशल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया स्वागत

PM मोदी शनिवार अपने तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंच गए हैं. सेशल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी और एक हाई-लेवल डेलिगेशन ने PM मोदी का शानदार स्वागत किया. इस मौके पर PM मोदी को सेरेमोनियल 'गार्ड ऑफ ऑनर' भी दिया गया. यह यात्रा दोनों देशों के बीच दोस्ती के संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही है.

5. पुतिन के सबसे भरोसेमंद 'स्पाई' का अंत? सर्गेई इवानोव की मौत पर रहस्य का सायां

कभी रूस के राष्ट्रपति पुतिन के उत्तराधिकारी समझे जाने वाले सर्गेई इवानोव की 73 साल की उम्र में मृत्यु हो गई है. सर्गेई इवानोव रूस के रक्षा मंत्री रह चुके थे. उन्हें कभी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था. क्रेमलिन ने बताया कि इवानोव की मौत शुक्रवार को हुई, लेकिन मौत की वजह की जानकारी नहीं दी.

6. 'सिस्टम फेल हो चुका है', अखिलेश यादव ने 'Vision India' आंदोलन का किया ऐलान

समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने देश में बार-बार होने वाले पेपर लीक के खिलाफ एक नए आंदोलन 'विजन इंडिया' का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि बार-बार रद्द होने वाली परीक्षाओं से पूरा सिस्टम फेल हो चुका है. इसी मुद्दे पर 29 जून को प्रयागराज में पहला सम्मेलन होगा, जहां 'शिक्षा-परीक्षा: क्यों ध्वस्त हुई व्यवस्था' विषय पर चर्चा की जाएगी.

Advertisement

7. '75000 एकड़ लैंड बैंक, इंसेंटिव, फास्ट क्लियरेंस...', CM योगी ने निवेशकों को दिया UP आने का न्योता

UP के CM योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देश और दुनिया के निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया. CM ने जेवर में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम में राज्य को निवेश के लिए सबसे बेहतर गंतव्य बताया. उन्होंने कहा कि कोई भी निवेशक बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के अपने प्रोजेक्ट स्थापित कर सकता है.

8. दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, दो फेज के जरिए 67 कॉलेज और 73 कोर्स में होगा दाखिला 

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने यूजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए CSAS पोर्टल ओपन कर दिया है. इसमें उन कैंडिडेट्स के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के तहत रजिस्ट्रेशन हो रहा है, जिन्होंने CUET-UG 2026 दिया था और जो अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन लेना चाहते हैं. इस साल यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट कोर्स की लगभग 71,600 सीटें हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »