तीन दिवसीय दौरे पर सेशल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशल्स पहुंच चुके हैं, जहां वे कई प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इससे पहले फरवरी 2026 में सेशल्स के राष्ट्रपति भी भारत दौरे पर आए थे.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेरेमोनियल 'गार्ड ऑफ ऑनर' भी दिया गया. (Photo: X/@narendramodi) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेरेमोनियल 'गार्ड ऑफ ऑनर' भी दिया गया. (Photo: X/@narendramodi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:39 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार अपने तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे. इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ बातचीत करेंगे और द्वीपीय देश के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे.

इस बीच सेशल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी और एक हाई-लेवल डेलिगेशन ने पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेरेमोनियल 'गार्ड ऑफ ऑनर' भी दिया गया. 

Advertisement
Photo: X/@narendramodi

यह भी पढ़ें: बंगाल में लागू होगा UCC और धर्मांतरण विरोधी कानून, CM शुभेंदु बोले

बता दें, सेशेल्स के राष्ट्रपति हर्मिनी के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा कर रहे पीएम मोदी राष्ट्रीय दिवस समारोह में 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के तौर पर शामिल होंगे. वह सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगे.

यह यात्रा दोनों देशों के बीच दोस्ती के संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही है. इससे पहले फरवरी 2026 में हर्मिनी भारत दौरे पर आए थे.

उम्मीद है कि इस मुलाकात से हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा, स्थिरता और विकास को नई गति मिलेगी. जानकारी के मुताबिक, इस दौरान दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग, द्विपक्षीय संबंधों और कई अन्य अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी.

Advertisement

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, एयरपोर्ट पर डॉ. पैट्रिक हर्मिनी द्वारा किए गए स्वागत के लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं. सेशेल्स हिंद महासागर में हमारा एक अहम समुद्री साझेदार और करीबी दोस्त है. एक सार्थक यात्रा की उम्मीद है. जिसका मकसद हमारे पुराने रिश्तों को और मजबूत करना और दोनों देशों के लोगों के फायदे के लिए सहयोग बढ़ाना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »