कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ऐलान किया है कि वह 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह उनका आखिरी कार्यकाल होगा और वह आगे चुनावी राजनीति से दूरी बना लेंगे. इस ऐलान के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. पढ़ें रविवार शाम की बड़ी खबरें.
'2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा...', कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान
इज़रायल और फिलिस्तीन के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. इसी बीच इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इजराइल कब्जे वाले वेस्ट बैंक में बड़े स्तर पर कार्रवाई के लिए तैयार है. उन्होंने यह भी कहा कि इज़रायल 'आतंकी ठिकानों' के खिलाफ ज़रूरत पड़ने पर बड़े स्तर पर कार्रवाई करने के लिए तैयार है.
'वेस्ट बैंक में बड़े ऑपरेशन की तैयारी में इजरायल', नेतन्याहू ने किया ऐलान
भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच T20 सीरीज़ के तीसरे और अंतिम मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंदों पर कुल 81 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया.
वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकला तूफानी अर्धशतक, लगाई चौके-छक्कों की झड़ी, गेंदबाजों के छूटे पसीने!
ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन 26 जुलाई को भारत के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई. ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहला सिल्वर मेडल दिला दिया है. वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चनामबम ने पुरुषों के 60 किलोग्राम भारोत्तोलन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
CWG 2026: ऋषिकांत सिंह ने भारत को दिलाया सिल्वर मेडल, स्नैच में बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इंग्लैंड के युवा जिम्नास्ट गेब्रियल लैंगटन पुरुष टीम फाइनल के दौरान हाई बार से गिरकर जमीन पर जा गिरे. हादसा इतना गंभीर था कि मुकाबला कई मिनट तक रोकना पड़ा. लैंगटन कई मिनट तक जमीन पर ही पड़े रहे और खुद उठ भी नहीं सके. मेडिकल टीम ने मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें स्ट्रेचर के ज़रिए अस्पताल पहुंचाया.
आरजेडी के वरिष्ठ नेता और सीतामढ़ी के पूर्व सांसद अर्जुन राय ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया है. उन्होंने साफ कर दिया कि वह सोमवार को BJP की सदस्यता ग्रहण करेंगे. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक RJD में रहने के बाद अब उन्हें महसूस हुआ कि पार्टी अपनी मूल विचारधारा और उन सिद्धांतों से दूर हो चुकी है.
तेजस्वी से नाराज होकर RJD से अलग हुए अर्जुन राय, बोले- पार्टी मूल विचारधारा से भटक गई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर पिछले 13 दिनों से लगातार जारी हमलों पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है. लगभग दो हफ्तों से हर रोज हो रहे हमलों का ये पहला विराम है. नए हमले का प्लान तैयार होने के बावजूद ट्रंप ने सेना को नए स्ट्राइक करन से मना कर दिया. ट्रंप का मानना है कि ईरान के साथ समझौता करना ज्यादा समझदारी होगी.
ट्रंप ने ईरान में हमलों पर लगाया 'ब्रेक', बोले- समझौता बेहतर विकल्प
हरारे में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली थी. इस जीत का फायदा भारतीय टीम को ICC रैंकिंग में भी मिला. भारतीय टीम एक बार फिर आईसीसी की मेन्स टी20I रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर पहुंच गई है. रैंकिंग में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड की टीम है.
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI समर्थित और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े एक बड़े आंतकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करने में सफलता पाई है. जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस और जालंधर देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है. जालंधर देहात पुलिस ने एक आतंकी को अरेस्ट किया है. उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुआ है.
पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम! IED के साथ ISI का आतंकी गिरफ्तार
aajtak.in