पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम! IED के साथ ISI का आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी ISI समर्थित और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के जुड़े आंतकी मॉड्यूल का भांडाफोड़ किया है. एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. मौके से IED भी बरामद किया गया है.

Advertisement
ISI समर्थित आतंकी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) ISI समर्थित आतंकी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

कमलजीत संधू

  • चंडीगढ़,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से होने वाली एक बड़ी आतंकी साजिश का भांडाफोड़ किया है. पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आएसआई(ISI) समर्थित और बब्बर खालसा इंटरनेशनल(BKI) से जुड़े एक बड़े आंतकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करने में सफलता पाई है. जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस और जालंधर देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है. 

पंजाब DGP ने X पर जानकारी देते हुए बताया है कि जालंधर देहात पुलिस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुआ है. 

Advertisement

पुलिस का कहना है कि यह मॉड्यूल विदेश में बैठे उनके आकाओं के इशारे पर काम करता था. आरोपी के पास से 1.3 किलोग्राम हाई एक्सप्लोसिव से भरा IED बरामद किया गया है. फिलहाल आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है. 

यह भी पढ़ें: आंखों देखी: CJP प्रोटेस्ट में दिखा किसान आंदोलन जैसा पैटर्न, पुलिस एक्शन के बाद बदल गई जंतर-मंतर की तस्वीर

बड़ी साजिश की आशंका 

आईईडी में लोहे की छर्रे और बॉल बेयरिंग भी भरे गए थे. ऐसा इसलिए किया गया था ताकि भारी नुकसान हो. जाहिर है ये आतंकी पंजाब में किसी बड़े हमले की साजिश को अंजाम देने वाले थे. इस कार्रवाई से राज्य में शांति-व्यवस्था भंग करने की एक बड़ी साजिश नाकाम हुई है. कई मासूम लोगों की जान बच गई. 

Advertisement

मामला बहुत गंभीर है, ऐसे में जालंधर देहात के थाना पतारा में भारतीय न्याय संहिता, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और असला कानून की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सख्ती से आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है. जांच का मकसद इस पूरे आंतकी नेटवर्क का भांडाफोड़ करना है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस साजिश के पीछे कौन है. किन आकाओं के इशारे पर ये आतंकी इस साजिश को अंजाम देने वाले थे. 

इसके अलावा किन लोगों के जरिए इन आतंकियों को मदद मिल रही थी, उसका भी पता लगाने में पुलिस जुटी है. पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »