वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकला तूफानी अर्धशतक, लगाई चौके-छक्कों की झड़ी, गेंदबाजों के छूटे पसीने!

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी 20 रन ही बना सके थे. लेकिन तीसरे टी20 में उन्होंने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर खबर ली है. ताबड़तोड़ अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा कर वैभन ने भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई है.

Advertisement
Vaibhav Sooryavanshi (PHOTO: AFP) Vaibhav Sooryavanshi (PHOTO: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:09 PM IST

जिम्बाब्वे दौरे पर युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन जारी है. सीरीज के पहले मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी से छाप छोड़ने के बाद वैभव ने अब तीसरे टी20 मैच में भी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर खबर ली है. उन्होंने महज 31 गेंदों में अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

Advertisement

टॉस जीतकर भारत की पहले बल्लेबाजी

इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. श्रेयस की किस्मत इन दिनों टॉस के मामले में बेहद शानदार चल रही है. उन्होंने अपने पिछले 10 मुकाबलों में से 9 बार टॉस जीता है. टीम कॉम्बिनेशन की बात करें तो भारत ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं. प्रिंस यादव की जगह अशोक शर्मा को शामिल किया गया है. वहीं शिवम दुबे की जगह सूर्यांश शेडगे को खेलने का मौका मिला है.

अभिषेक शर्मा का नहीं चला बल्ला

वहीं, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भी टीम में एक बदलाव किया. उन्होंने चोट के कारण बाहर हुए रिचर्ड एनगरवा की जगह अनुभवी स्पिनर वेलिंग्टन मसाकादजा को टीम में शामिल किया है. भारतीय पारी की शुरुआत हालांकि बहुत अच्छी नहीं रही. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सस्ते में पवेलियन लौट गए. जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने अभिषेक को अपना शिकार बनाया, जो 4 गेंदों में महज 2 रन ही बना सके.

Advertisement

वैभव ने जड़ा अर्धशतक

लेकिन अभिषेक के जल्दी आउट होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे छोर से आक्रामक रुख अपनाए रखा. उन्होंने जिम्बाब्वे के तेज और स्पिन गेंदबाजों पर करारे प्रहार किए और मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के जड़ते हुए 31 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. वैभव ने 49 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 4 छक्के भी आए.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 

भारतीय टीम: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, यश ठाकुर, मयंक यादव.

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रेयान बर्ल, वेस्ली मधेवेयरे (विकेटकीपर), तदिवनाशे मारुमानी, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहूरी, वेलिंग्टन मसाकदजा, ब्लेसिंग मुजरबानी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »