Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 24 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजा पाने वाले मुस्कान और साहिल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील की है. दोनों ने मेरठ की अदालत के फैसले को चुनौती दी है.

Advertisement
मेरठ कोर्ट के फैसले को दी चुनौती. (File Photo) मेरठ कोर्ट के फैसले को दी चुनौती. (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:59 PM IST

मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजा पाने वाले मुस्कान और साहिल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. वहीं, टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश के मामले में इंदौर से एक युवक को हिरासत में लिया गया है. इन खबरों के अलावा, भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है. पढ़ें शनिवार शाम की बड़ी खबरें

Advertisement

फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे मुस्कान-साहिल, अदालत के फैसले को दी चुनौती 

मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजा पाने वाले मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दोनों ने मेरठ की जिला अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए अपील दाखिल की है. अदालत ने 14 अक्टूबर को दोनों को मौत की सजा सुनाई थी. अब दोनों चाहते हैं कि हाईकोर्ट निचली अदालत के फैसले को रद्द करे. 

'सौरव दास ने नहीं दिया रेंट एग्रीमेंट', SEM कोर्ट ने मांगा दिल्ली में रहने का प्रमाण 

दिल्ली में CJP के सह-संयोजक सौरव दास को पीस बॉन्ड भरने की प्रक्रिया के दौरान अपने दिल्ली निवासी होने का प्रमाण पत्र देने का निर्देश दिया गया है. कुछ दिन पहले ही सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से रिहाई मिली थी. पीस बॉन्ड उल्लंघन के मामले में कोर्ट ने सौरव दास से दिल्ली में रहने का प्रमाण पत्र मांगा था. 

Advertisement

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का इंदौर कनेक्शन... सोनीपत का इंजीनियर प्रांजल परदेशीपुरा से हिरासत में, मुंबई क्राइम ब्रांच की रेड 

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश के मामले में इंदौर से एक युवक को हिरासत में लिया गया है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने परदेशीपुरा इलाके से इंजीनियर प्रांजल ठाकरान को पकड़ा है. प्रांजल मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है. जांच एजेंसियों को संदेह है कि उसने कथित तौर पर शूटरों को लॉजिस्टिक और अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराई थी.

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने दिए निर्देश, सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक के पुख्ता इंतजाम के आदेश

UP में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. CM योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा को लेकर सुरक्षा, यातायात और परिवहन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा है. परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है. UP PET 2026 का आयोजन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को किया जाएगा. 

जामिया में सभी कोर्स की क्लास ऑनलाइन, सुरक्षा की वजह से यूनिवर्सिटी का फैसला, क्या है पूरा मामला? 

दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर सभी कोर्स की कक्षाएं ऑनलाइन मोड में कर दी गई हैं. 24 अक्टूबर को जारी नोटिस के मुताबिक, यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक लागू रहेगी. जामिया ने कहा है कि मौजूदा हालात में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही उनकी पढ़ाई भी जारी रखना जरूरी है.

Advertisement

IND vs NZ: तिलक-नीतीश ने बल्ले से मचाई तबाही, न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, किया कुछ ऐसा कि पलट गया मैच! 

भारत ने क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए थे. भारत ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली. 

27 रन बनाकर भी इतिहास रच गए अभिषेक शर्मा, T20I में पहली बार बना ये महारिकॉर्ड 

भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले के दौरान 100 छक्के पूरे कर लिए. अभिषेक ने शनिवार को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी ट्वेंटी में ये खास उपलब्धि हासिल की. वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 98 सिक्स के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. 

IND vs NZ 2nd T20I: अर्शदीप सिंह ने भुवनेश्वर कुमार को पछाड़ा, 2 व‍िकेट लेकर T20I में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड 

अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शन‍िवार को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मैच में दो विकेट लेते ही अर्शदीप भारत की ओर से एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. उन्होंने इस मामले में भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया.  

Advertisement

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान... इन तारीखों पर खतरा, मौसम विभाग ने किया अलर्ट 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है कि बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना निम्न दबाव क्षेत्र तेजी से मजबूत हो रहा है. इसके प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश में 27 और 28 अक्टूबर को अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा और तेलंगाना में 28 अक्टूबर को भी अत्यधिक भारी बारिश का खतरा है.  

Aishwarya-Aradhya Twinning: भतीजे के बर्थडे में ऐश्वर्या ने की बेटी संग ट्विनिंग, मां की परछाई लगीं आराध्या, PHOTOS 

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भतीजे के जन्मदिन की पार्टी में अपनी बेटी आराध्या के साथ ट्विनिंग करती हुई नजर आईं. इस बर्थडे पार्टी के मौके पर ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन ने एक जैसे कैजुअल मैचिंग आउटफिट्स पहने हुए थे जिसमें दोनों बहुत ही सुंदर लग रही थीं. इन तस्वीरों को ऐश्वर्या की भाभी श्रीमा राय ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »