टीम इंडिया ने पांच मैचों की T20 सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. वहीं, लाल सागर में भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक नाव पर सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक का दावा सामने आया है. इन खबरों के अलावा, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के पर्सनल बॉन्ड मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है. पढ़ें गुरुवार शाम की बड़ी खबरें
टीम इंडिया ने गुरुवार को पांच मैचों की T20 सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में आयोजित इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 226 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 2 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. T20I में पहली बार भारत ने इतने बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया है.
मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय उमरा यात्री, ओवैसी ने सरकार से मांगी मदद
मक्का और मदीना में करीब 4,000 भारतीय उमरा यात्रियों के फंसे होने का मामला सामने आया है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि इंडिगो, अकासा एयर और एअर इंडिया की उड़ानें रद्द होने के कारण भारतीय जायरीन सऊदी अरब में फंस गए हैं. उन्होंने इस मामले में केंद्र सरकार से तत्काल दखल देने की मांग की है.
समंदर में 20 फीट ऊंची लहरें, 227 kmph की हवाएं... ताइवान की ओर बढ़ रहा तूफान चांपी
ताइवान में तूफान चांपी के खतरे को देखते हुए गुरुवार को चेतावनी जारी की गई. यह तूफान ताइवान के उत्तर-पूर्वी तट के पास से गुजरने वाला है. इसके कारण तेज हवाएं चलने, समुद्र में ऊंची लहरें उठने और भारी बारिश होने का खतरा है. तूफान के कारण ताइवान में 125 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. वहीं, जापान में भी 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं.
इमरान खान की बहनों की हिरासत पर घिरी पाक सरकार, हाईकोर्ट ने गृह सचिव को भेजा समन
पाकिस्तान की लाहौर हाईकोर्ट ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की नजरबंदी से जुड़े मामले में कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने इस मामले में दो बड़े सरकारी अधिकारियों को तलब किया है और अगली सुनवाई 28 अक्टूबर 2026 को तय की है. ये याचिका इमरान खान की बहन अलीमा खान के बेटे शहर्रेज खान की ओर से दायर की गई थी.
लाल सागर में भारतीयों को ले जा रही नाव पर सऊदी ने किया हमला, हूतियों ने लॉन्च किया रेस्क्यू ऑपरेशन
लाल सागर में भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक नाव पर सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक का दावा सामने आया है. यमन के हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को कहा कि जुकर द्वीप के पास एक नाव को निशाना बनाया गया, जिस पर 14 भारतीय नागरिक सवार थे. हूतियों के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने बताया कि उनकी टीम नाव पर सवार लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है.
पंजाब के फिरोजपुर जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. इसके बावजूद जिले में अब तक खेतों में आग लगाने के 23 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 10 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है. खास बात यह है कि इन 10 एफआईआर में से 7 मामले एक ही दिन दर्ज किए गए हैं.
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान में चल रही ODI ट्राई-सीरीज के मुकाबले में महज 114 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया. ये ODI क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक है. इसके अलावा ब्रूक इंग्लैंड की ओर से ODI में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं.
Diljit Dosanjh Concert Cancelled: दिलजीत के कॉन्सर्ट को NO, दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी?
सिंगर दिलजीत दोसांझ के ‘Aura India Tour’ के दिल्ली शो को सुरक्षा संबंधी मंजूरी नहीं मिली है. रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के साउथ डिस्ट्रिक्ट के DCP के ऑफिस ने 'बुक माय शो' को एक पत्र भेजा है. इसमें बताया गया कि सुरक्षा कारणों से 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती.
नेहा बोरा के पर्सनल बॉन्ड केस में फैसला कल, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के पर्सनल बॉन्ड मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है और शुक्रवार को इस मामले में फैसला सुनाया जाएगा. नेहा बोरा ने SEM की ओर से जारी उस नोटिस को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें शांति बनाए रखने के लिए ₹10 हजार का निजी मुचलका और एक जमानतदार देने को कहा गया है.
PhD-प्रोफेसर बनने की होड़! UGC-NET और CSIR-NET के लिए हुए 2.18 लाख रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, देखें अपडेट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली दिसंबर 2026 UGC-NET और जॉइंट CSIR-UGC NET परीक्षाओं के लिए अब तक 2.18 लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं. इसमें सबसे ज्यादा रुचि UGC-NET परीक्षा को लेकर देखी जा रही है. UGC-NET दिसंबर 2026 परीक्षा 14 दिसंबर से 19 दिसंबर 2026 के बीच CBT मोड में आयोजित की जाएगी.
aajtak.in