पंजाब के फिरोजपुर में पराली जलाने वालों पर प्रशासन सख्त, ADC खुद खेतों में पहुंचकर बुझा रहे आग, 10 मामलों में FIR

पंजाब के फिरोजपुर में पराली जलाने की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. जिले में अब तक 23 मामले सामने आए हैं, जिनमें 10 एफआईआर दर्ज हुई हैं. इनमें 7 एफआईआर एक दिन में दर्ज की गईं. अधिकारी खेतों में पहुंचकर आग बुझा रहे हैं, जबकि किसान नेता ने एफआईआर और रेड एंट्री की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं.

Advertisement
फिरोजपुर में अब तक 23 मामले सामने आए हैं.(File Photo: ITG) फिरोजपुर में अब तक 23 मामले सामने आए हैं.(File Photo: ITG)

अक्षय कुमार

  • फिरोजपुर,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST

पंजाब के फिरोजपुर जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. इसके बावजूद जिले में अब तक खेतों में आग लगाने के 23 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 10 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है. खास बात यह है कि इन 10 एफआईआर में से 7 मामले एक ही दिन दर्ज किए गए हैं.

Advertisement

प्रशासन ने खेतों में आग लगने की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के निर्देश दिए हैं. अब अधिकारी सिर्फ निगरानी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खुद खेतों में पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी क्रम में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (डेवलपमेंट) कृष्णा पाल राजपूत भी खेतों में पहुंचकर आग बुझाने के अभियान में जुटे हैं.

यह भी पढ़ें: फिरोजपुर में 6.255 किलो हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, ड्रोन से आती थी ड्रग्स की खेप

खेतों में पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे अधिकारी

एडीसी (डी) कृष्णा पाल राजपूत ने बताया कि जिले में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है. वह खुद भी फील्ड में जाकर स्थिति का जायजा लेते हैं. इसके अलावा जिले के सभी एसडीएम को भी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश हैं.

Advertisement

उन्होंने बताया कि जहां भी खेतों में आग लगने की जानकारी मिलती है, वहां संबंधित अधिकारी तुरंत पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करते हैं. प्रशासन का जोर पराली जलाने की घटनाओं को रोकने और खेतों में आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने पर है.

किसान नेता बोले- FIR और रेड एंट्री से किसानों को किया जा रहा जलील

वहीं, किसान नेता अवतार सिंह ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि किसान अब पहले की तुलना में काफी जागरूक हो चुके हैं और अपने स्तर पर ही पराली के निपटारे के लिए काम कर रहे हैं.

अवतार सिंह के मुताबिक, किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना और जमीन के रिकॉर्ड में रेड एंट्री करना उन्हें जलील करने जैसा है. उन्होंने कहा कि किसान देश के लिए अनाज पैदा करते हैं, ऐसे में उनके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »