अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन दौरे से लौटने के बाद कहा, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मानते हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए और होर्मुज स्ट्रेट खुला रहना जरूरी है. PM नरेंद्र मोदी 5 देशों के दौरे पर हैं. 15 मई को पीएम मोदी यूएई गए थे और अब वो नीदरलैंड पहुंच गए हैं. PM मोदी के अबू धाबी दौरे के दौरान भारत और यूनाइटेड अरब अमीरात के बीच ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी डील हुई है. मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में फिलहाल हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है. पढ़े आज की बड़ी खबरें...
1. 'शी जिनपिंग भी चाहते हैं होर्मुज खुले, ईरान के पास न्यूक्लियर हथियार न हों', ट्रंप का दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन दौरे से लौटने के बाद बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मानते हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए और होर्मुज स्ट्रेट खुला रहना जरूरी है. ट्रंप ने आगे कहा, "अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो उसका नुकसान उसी को होगा. वहां पूरी तरह अमेरिका का नियंत्रण है."
2. Live: यूएई के बाद नीदरलैंड पहुंचे पीएम मोदी, कई बड़े समझौतों की उम्मीद
PM नरेंद्र मोदी 5 देशों के दौरे पर हैं. 15 मई को पीएम मोदी यूएई गए थे और अब वो नीदरलैंड पहुंच गए हैं. इस दौरान वो वहां के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रोब जेटन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. पीएम मोदी नीदरलैंड के PM रोब जेटन के खास न्योते पर वहां पहुंचे हैं.
3. भारत के पास हर वक्त होगा 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल, UAE संग PM मोदी ने की ऐतिहासिक डील
PM मोदी के अबू धाबी दौरे के दौरान भारत और यूनाइटेड अरब अमीरात के बीच ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी डील हुई है. दोनों देशों ने भारत के स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व में UAE के कच्चे तेल के भंडारण को बढ़ाने पर सहमति जताई. इस समझौते के तहत UAE अब भारत के स्ट्रेटेजिक ऑयल रिजर्व्स में 30 मिलियन यानी 3 करोड़ बैरल तक क्रूड ऑयल स्टोर कर सकेगा.
4. सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर लगाया 3 रुपये का विंडफॉल टैक्स, डीजल-ATF ड्यूटी घटी
सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर ₹3 प्रति लीटर की दर से स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी यानी विंडफॉल टैक्स लगा दिया है. वहीं, दूसरी तरफ, डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर लगने वाले शुल्क में कटौती की गई है. वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी घटाकर 16.5 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.
5. Weather Alert: राजस्थान से महाराष्ट्र तक सताएगी लू, कई राज्यों में धूलभरी आंधी और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में फिलहाल हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है. इन इलाकों में दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिससे गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं. वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है.
6. IPL 2026: प्लेऑफ की जंग में फंसी CSK, LSG से हार के बाद गायकवाड़ ने बताया कहां हुई चूक
IPL 2026 के मैच नंबर-59 में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ को जीत के लिए 188 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 16.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया. लखनऊ की जीत में मिचेल मार्श के 90 रनों की अहम भूमिका रही.
पंजाब किंग्स के तेज़ गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर एक फैन के पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है, जिसपर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. अर्शदीप ने स्नैपचैट पर जवाब देते हुए कहा, 'आपने पंजाब के लिए क्या किया है, सिंह साहब? जो लोग आज भी घरवालों से चिप्स और कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगते हैं, वो मुझे पंजाब पर सलाह न दें?
aajtak.in