नीदरलैंड्स में पीएम मोदी, भारतीय समुदाय से बोले- यहां भारत जैसा महसूस हो रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 दिनों के लिए यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर हैं. UAE के बाद अब वो नीदरलैंड पहुंचे हैं, जहां पीएम मोदी वहां के प्रधानमंत्री रोब जेटन के साथ अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे. नीदरलैंड के बाद पीएम स्वीडन जाएंगे.

Advertisement
पीएम मोदी आज नीदरलैंड में हैं. (Photo- X/Narendra Modi) पीएम मोदी आज नीदरलैंड में हैं. (Photo- X/Narendra Modi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:47 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र् मोदी 5 देशों के दौरे पर हैं. उनके 6 दिनों के टूर के में यूएई, नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली शामिल हैं. पीएम मोदी 15 मई को यूएई गए थे और अब वो नीदरलैंड्स पहुंच गए हैं. भारतीय निर्यात और कूटनीति के लिहाज से इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है.

पीएम मोदी नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रोब जेटन के खास न्योते पर वहां पहुंचे हैं. इस दौरान वो वहां के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रोब जेटन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे.

Advertisement

नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री और पीएम मोदी के बीच यूरोप के साथ भारत के व्यापारिक और तकनीकी संबंधों को बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा होगी. नीदरलैंड्स के बाद पीएम स्वीडन जाएंगे, इसके बाद वो नॉर्वे पहुंचेंगे. आखिर में वो इटली जाएंगे जहां वो मेलोनी से मुलाकात करेंगे.

नीदरलैंड्स में भारतीय अंदाज में पीएम मोदी का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में नीदरलैंड्स में भारतीय प्रवासियों ने कथक, गरबा और भोजपुरी गानों की शानदार परफॉर्मेंस दीं. साल 1873 में 'लाला रुख' जहाज के डेक से शुरू हुई ये कहानी 2026 में द हेग के मंच तक पहुंच चुकी है. ये कहानी साबित करती है कि प्रवासी होने का मतलब सिर्फ घर छोड़ना नहीं, बल्कि अपनी जड़ों को कभी न छोड़ना है.

नीदरलैंड्स में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें यहां आकर भारत जैसा महसूस हो रहा है. हेग शहर को लेकर उन्होंने कहा कि ये शहर पीस के तौर पर मशहूर है और ये दोस्ती का प्रतीक बन गया है.

Advertisement

PM मोदी 15 मई को अपनी इस यात्रा के पहले चरण में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी पहुंचे थे. एयरपोर्ट पर उतरते ही वहां के उनका भव्य स्वागत हुआ था और उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया. अबू धाबी में उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने पीएम मोदी से खास मुलाकात की. 

पहले पड़ाव पर यूएई में भव्य स्वागत और बड़े समझौते

इस दौरान पीएम मोदी ने ऊर्जा सहयोग पर चर्चा की और वहां रह रहे भारतीयों की मदद के लिए यूएई का आभार जताया. पीएम मोदी ने कहा, 'हम हर क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे. भारत शांति, स्थिरता और सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है.'

5 अरब डॉलर का निवेश

इस यात्रा के दौरान भारत और यूएई के बीच कई ऐतिहासिक समझौते हुए. भारत और यूएई के बीच 'सामरिक रक्षा साझेदारी' पर समझौता हुआ. रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व और एलपीजी की सप्लाई को लेकर दोनों देशों में अहम सहमति बनी. गुजरात के वाडिनार में 'शिप रिपेयर क्लस्टर' बनाने के लिए एक MoU पर हस्ताक्षर किए गए. 

क्यों अहम है 5 देशों का ये दौरा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांच देशों का विदेशी दौरा भारतीय निर्यात और कूटनीति के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट (मोड़) साबित होने जा रहा है. फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (FIEO) के मुताबिक, पीएम मोदी की ये यात्रा भारतीय एक्सपोर्ट को एक नई ऊंचाई पर ले जा सकती है. इस पूरे दौरे पर 70 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का द्विपक्षीय व्यापार दांव पर लगा है.

Advertisement

ये दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (India-EU FTA) और टेपा (TEPA) चर्चा में हैं. इससे भारतीय निर्यातकों को ग्रीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर, रक्षा और डिजिटल व्यापार के क्षेत्र में एक बड़ा वैश्विक बाजार मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: भारत में हर वक्त होगा 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल, UAE संग PM मोदी ने की ऐतिहासिक डील

इसके अलावा, भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के साथ-साथ RBL बैंक और 'सम्मान कैपिटल' में कुल 5 अरब अमेरिकी डॉलर के बड़े निवेश की घोषणा की गई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »