Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 15 जुलाई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि वाराणसी के लिए दो एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है. वरुणा किनारे छह और चार लेन के कॉरिडोर बनेंगे. साथ ही काशी में नया इंफ्रा विकसित होगा.

Advertisement
केंदीय कैबिनेट की बैठक में सात अहम फैसले लिए गए. (Photo: PTI) केंदीय कैबिनेट की बैठक में सात अहम फैसले लिए गए. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:29 PM IST

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और वाराणसी एलिवेटिड कॉरिडोर समेत 7 बड़े फैसले लिए गए. वहीं, दिल्ली कैबिनेट ने राइट ऑफ सिटिजन टू टाइम बाउंड एंड ईज ऑफ डिलीवरी ऑफ सर्विसेज बिल को मंजूरी दे दी. इन खबरों के अलावा, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को झटका देते हुए वरिष्ठ नेता मदन मिश्रा तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट में शामिल गए. पढ़ें बुधवार शाम की बड़ी खबरें.

Advertisement

सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, वाराणसी एलिवेटिड कॉरिडोर... कैबिनेट मीटिंग में 7 बड़े फैसले

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को 7 बड़े फैसले लिए गए. सेमीकंडक्टर मिशन टू को मंजूरी दी के साथ साथ 62 हजार 500 करोड़ रुपये के मोबाइल कॉरिडोर को भी हरी झंडी दी गई. वाराणसी के लिए एनएच-31 और वाराणसी रिंग रोड को वरुणा नदी के किनारे जोड़ने वाले 43.218 किलोमीटर लंबे छह और चार लेने के एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी गई है.

दिल्ली कैबिनेट ने नए 'राइट टू सर्विस' बिल को दी मंजूरी, अब तय समय में मिलेंगी सरकारी सेवाएं, लेटलतीफी करने वालों पर लगेगा जुर्माना

दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में ‘दिल्ली (राइट ऑफ सिटिजन टू टाइम बाउंड एंड ईज़ ऑफ डिलीवरी ऑफ सर्विसेज) बिल, 2026’ को मंजूरी दे दी गई है. ये नया कानून पुराने 2011 के राइट टू सर्विस कानून की जगह लेगा. रेखा गुप्ता सरकार का दावा है कि इस बिल से लोगों को तय समय सीमा के अंदर सरकारी सेवाएं मिलना उनका कानूनी अधिकार होगा.

Advertisement

CM थलपति विजय की 'जन नायगन' को म‍िली रिलीज डेट, 7 दिन बाद खत्म होगा इंतजार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिल इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन की रिलीज डेट फाइनली तय हो गई है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि ये फिल्म 23 जुलाई को रिलीज होगी. डायरेक्टर एच विनोद की ये फिल्म पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी, मगर करीब 6 महीने टलने और कुछ बदलावों के बाद अब फाइनली बड़े पर्दे पर होगी.

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, मदन मित्रा ने थामा बागी TMC गुट का दामन

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन मित्रा पार्टी के बागी खेमे में शामिल हो गए हैं. यह बागी खेमा ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में चल रहा है. मदन मित्रा पार्टी के पुराने और अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं. पार्टी में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. ऐसे में बागी खेमे में शामिल होने का सीधा असर TMC की अंदरूनी राजनीति पर पड़ेगा. 

दिल्ली के सरकारी स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जर्जर इमारतों को गिराकर बनेंगी आधुनिक G+4 बिल्डिंग, CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने AAP सरकार के दौरान और उससे पहले बने सभी पुराने सरकारी स्कूल भवनों का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने फिलहाल 108 सरकारी स्कूल को असुरक्षित कैटेगरी में चिन्हित किया है. शुरुआती जांच में इनमें से 54 इमारतें जर्जर पाई गई हैं. सरकार ने इन जर्जर इमारतों को गिराने का प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Advertisement

अब आसान नहीं होगा चैम्पियन बनना! ICC ने बदल दिए वनडे और टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट

ICC ने पुरुष वनडे, टी ट्वेंटी विश्व कप के फॉर्मेट में बदलाव किया है. अब वनडे विश्व कप में सुपर सीरीज, ग्रुप स्टेज और सुपर 7 चरण होंगे, जबकि टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप में सुपर 8 की जगह सुपर 10 होगा. दूसरे चरण में कुल 10 टीमें दो ग्रुप में बंटेंगी, जिनमें प्रत्येक ग्रुप में 5 टीमें होंगी. वहीं दो सेमीफाइनलिस्ट एलिमिनेटर से तय होंगे. 

दिल्ली में SIR की तारीख बढ़ी, जानें- अब कब तक भर सकते हैं एन्यूमरेशन फॉर्म

चुनाव आयोग ने दिल्ली में चल रही वोटर लिस्ट एस आई आर प्रक्रिया की टाइमलाइन में बदलाव कर दिया है. अब BLO की घर घर जाकर वेरिफिकेशन करने तारीख 8 अगस्त तक बढ़ा दी हई है. पहले यह प्रक्रिया 29 जुलाई तक पूरी होनी थी. अब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 17 अगस्त को प्रकाशित होगी. इसके दो दिन बाद यानी 19 अक्टूबर को दिल्ली की फाइनल इलेक्टोरल जारी की जाएगी.

US के सिक्के पर ट्रंप की फोटो, 1 डॉलर के नए सोने के क्वॉइन की तस्वीर जारी

अमेरिका की आजादी के 250 वर्ष पूरे होने के अवसर ट्रंप प्रशासन एक डॉलर गोल्ड क्वॉइन जारी करने जा रहा है. इस सिक्के पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर है. साथ ही लिबर्टी, इन गॉड वी ट्रस्ट और 1776-2026 उकेरा हुआ है. यह 24 कैरेट गोल्ड से बना एक तरह का Commemorative क्वॉइन होगा.  अमेरिका को चार जुलाई 1776 को आजादी मिली थी.

Advertisement

सतलुज दिखाने की ZEE5 को चुकानी होगी कीमत? OTT प्लेटफॉर्म पर रहेगी सेंसर की नजर, एक्शन की तैयारी में सरकार

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज को बिना सेंसर सर्टिफिकेट के स्ट्रीमिंग करना ओटीटी फ्लेटफोर्म ज़ी फाइव को भारी पड़ सकता है. नियमों के तहत बिना सर्टिफिकेट के किसी भी फिल्म को इस तरह दिखाना पूरी तरह गैर कानूनी है. इस अनसेंसर्ड फिल्म को दिखाने वाले OTT प्लेयर ज़ी फाइव के खिलाफ अब सरकार कानूनी कार्रवाई करने पर गंभीरता से विचार कर रही है.

टीम इंडिया को हराने वाले आयरलैंड में जोनाथन ट्रॉट की एंट्री, अफगान‍िस्तान सीरीज के लिए म‍िली बड़ी ज‍िम्मेदारी

पूर्व इंग्लैंड बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट को नई जिम्मेदारी मिली है. आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की है कि जोनाथन ट्रॉट 14 दिनों के लिए टीम के साथ कंसल्टेंट कोच की भूमिका निभाएंगे. इस दौरान वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में टीम की तैयारी में मदद करेंगे. यह सीरीज 5 अगस्त से शुरू होगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »