दिल्ली में SIR की तारीख बढ़ी, जानें- अब कब तक भर सकते हैं एन्यूमरेशन फॉर्म

चुनाव आयोग (ECI) ने दिल्ली में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया की टाइमलाइन में बदलाव कर दिया है. अब दिल्ली की फ़ाइनल इलेक्टोरल रोल 19 अक्टूबर को जारी की जाएगी. पहले इसे 7 अक्टूबर को प्रकाशित किया जाना था. इस बदलाव के साथ SIR प्रक्रिया के बाकी सभी चरण भी आगे खिसक गए हैं.

Advertisement
ECI ने बढ़ाया दिल्ली SIR का शेड्यूल, ड्राफ्ट रोल से फ़ाइनल रोल तक बदली पूरी टाइमलाइन. (File Photo) ECI ने बढ़ाया दिल्ली SIR का शेड्यूल, ड्राफ्ट रोल से फ़ाइनल रोल तक बदली पूरी टाइमलाइन. (File Photo)

अनमोल नाथ

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:23 PM IST

चुनाव आयोग (ECI) ने दिल्ली में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया की टाइमलाइन में बदलाव कर दिया है. अब दिल्ली की फ़ाइनल इलेक्टोरल रोल 19 अक्टूबर को जारी की जाएगी. पहले इसे 7 अक्टूबर को प्रकाशित किया जाना था. इस बदलाव के साथ SIR प्रक्रिया के बाकी सभी चरण भी आगे खिसक गए हैं.

यह फैसला दिल्ली के चीफ़ इलेक्टोरल ऑफ़िसर (CEO) की ओर से 14 जुलाई को अतिरिक्त समय मांगे जाने के बाद लिया गया. चुनाव आयोग ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है. अब बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) की घर-घर जाकर वेरिफ़िकेशन करने की अवधि 8 अगस्त तक बढ़ा दी गई है. 

Advertisement

पहले यह प्रक्रिया 29 जुलाई तक पूरी होनी थी. यानी फील्ड वेरिफिकेशन के लिए करीब 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है. चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल जारी करने की तारीख भी बदल दी है. अब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 17 अगस्त को प्रकाशित होगी. पहले इसके 5 अगस्त को जारी होने का कार्यक्रम था. 

नई समयसीमा के तहत यह चरण भी आगे बढ़ा दिया गया है. ड्राफ्ट रोल प्रकाशित होने के बाद क्लेम और ऑब्जेक्शन दाखिल करने की अवधि भी संशोधित कर दी गई है. अब मतदाता 17 अगस्त से 16 सितंबर तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे. पहले इसके लिए अलग समयसीमा निर्धारित की गई थी.

नई अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली के लिए फाइनल इलेक्टोरल रोल अब 19 अक्टूबर को प्रकाशित होगी. पहले यह तारीख 7 अक्टूबर तय की गई थी. यानी पूरी SIR प्रक्रिया लगभग 12 दिन पीछे खिसक गई है. चुनाव आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, दिल्ली में SIR की बाकी सभी स्टेज अब 12 दिन की देरी से पूरी होंगी.

Advertisement

हालांकि, फील्ड स्तर पर चल रही प्रक्रिया जारी रहेगी ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाया जा सके. गौरतलब है कि दिल्ली में BLO की घर-घर जाकर सत्यापन की प्रक्रिया 30 जून से शुरू हुई थी. इसी अभियान के तहत मतदाताओं के विवरण का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. अब चुनावी मशीनरी को अतिरिक्त समय मिला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »