CM थलपति विजय की 'जन नायगन' को म‍िली रिलीज डेट, 7 दिन बाद खत्म होगा इंतजार

तमिलनडुय के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' फाइनली रिलीज के लिए तैयार है. मेकर्स ने विजय के ने पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट ऑफिशियली अनाउंस कर दी है.

Advertisement
'जन नायगन' की रिलीज डेट अनाउंस (Photo: X/@actorvijay) 'जन नायगन' की रिलीज डेट अनाउंस (Photo: X/@actorvijay)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:47 PM IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिल इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' फाइनली रिलीज होने जा रही है. CBFC से सर्टिफिकेट मिलने के बाद, फैंस को बड़ी बेसब्री से फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट का इंतजार था. अब मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फाइनली फिल्म की रिलीज डेट 23 जुलाई अनाउंस कर दी है.

Advertisement

डायरेक्टर एच विनोद की ये फिल्म पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी. मगर करीब 6 महीने टलने और कुछ बदलावों के बाद अब ये फाइनली बड़े पर्दे पर होगी. मेकर्स ने फिल्म से विजय के एक ने पोस्टर के साथ 'जन नायगन' की रिलीज डेट अनाउंस की है, जिसमें वो पुलिस की वर्दी पहने दिख रहे हैं. जहां पहले फिल्मों के टाइटल से पहले लिखा जाता था 'थलपति विजय', वहीं नए पोस्टर पर विजय का नया इंट्रो भी है— तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय 'जन नायगन'. 

विजय की धमाकेदार पॉलिटिकल एंट्री का बिगुल फूंकने वाली थी 'जन नायगन'

विजय ने 2024 में ही अनाउंस कर दिया था कि एच विनोद की 'जन नायगन', पॉलिटिक्स में एंट्री से पहले उनकी आखिरी फिल्म होगी. इसलिए इस फिल्म को लेकर थलपति फैंस में बहुत एक्साइटमेंट थी और इसकी ररिलीज का इंतजार टकटकी लगाए हो रहा था. फिल्म की रिलीज डेट 9 जनवरी 2026 अनाउंस की गई थी, तमिलनाडु चुनाव से करीब दो महीने पहले. माना जा रहा था कि पॉलिटिक्स में धमाका करने के लिए तैयार विजय को इस फिल्म से अपने फैन-बेस को, अपने वोटर-बेस में बदलने का एक मौका मिलेगा. 

Advertisement

CBFC ने लगा दिया था ब्रेक

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 'जन नायगन' में कुछ चीजों पर आपत्ति जताते हुए, रिलीज डेट से कुछ दिनों पहले ही फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया था. बोर्ड ने फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के सामने भेजने का भी फैसला किया. फिल्म को सर्टिफिकेट ने मिलने का ये पूरा मामला काफी विवाद में रहा और मेकर्स ने कोर्ट का दवाजा भी खटखटाया था. मगर बोर्ड के लंबे प्रोसेस में ये फिल्म ऐसी अटकी कि अबतक तमिलनाडु में चुनावों की तारीख आ गई. 

विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कझगम) ने इस बीच तमिलनाडु में दमदार जीत हासिल की और राज्य में सरकार बनाई. थलपति के फैंस का, उन्हें मुख्यमंत्री बनते देखने का सपना पूरा हो गया. लेकिन बड़े पर्दे पर अपने सुपरस्टार को तालियों-सीटियों के शानदार रिस्पॉन्स के साथ विदाई देने का सपना अभी भी अधूरा ही रहा. हाल ही में खबर आई थी कि बोर्ड ने कुछ बदलावों के बाद 'जन नायगन' को 'A' रेटिंग का सर्टिफिकेट दे दिया है. लेकिन मेकर्स ने अभी तक ऑफिशियली रिलीज डेट अनाउंस नहीं की थी. अब रिलीज डेट आते ही थलपति फैंस के इए अपने हीरो को बड़े पर्दे से शानदार विदाई देने का मौका मिल गया है, जिसे वो पहले ही मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा चुके हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »