Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 जुलाई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

भारत सरकार ने पैराक्वाट डाइक्लोराइड पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, जो एक जानलेवा हर्बिसाइड है और मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक माना जाता है.

Advertisement
पैराक्वाट डाइक्लोराइड पर बैन (सांकेतिक तस्‍वीर) पैराक्वाट डाइक्लोराइड पर बैन (सांकेतिक तस्‍वीर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:17 PM IST

भारत सरकार ने इंसानों के लिए हानिकारक पैराक्वाट डाइक्लोराइड हर्बिसाइड को बैन किया. वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई20 पेट्रोल के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिट्ठी लिखी. इन खबरों के अलावा, भारत सरकार ने फिलिस्तीन की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता की दावेदारी का समर्थन किया. पढ़ें मगंलवार शाम की बड़ी खबरें.

भारत ने बैन क‍िया पैराक्वाट डाइक्लोराइड, खेती में जहर के ख‍िलाफ मोदी सरकार का बड़ा एक्शन

भारत सरकार ने पैराक्वाट डाइक्लोराइड पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, जो एक जानलेवा हर्बिसाइड है और इंसानों की सेहत के लिए अत्यंत खतरनाक माना जाता है. अब देश में कोई भी व्यक्ति पैराक्वाट डाइक्लोराइड का आयात, निर्माण, बिक्री, परिवहन, वितरण और उपयोग नहीं कर सकेगा. पैराक्वाट डाइक्लोराइड 70 से ज्यादा देशों में बैन है.

Advertisement

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल की PM मोदी को चिट्ठी, रखीं दो बड़ी मांगें

अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल मुद्दे पर PM मोदी को चिट्ठी लिखी है, जिसमें जनता के हित से जुड़ी 2 बड़ी मांगें रखी गई हैं. इस चिट्ठी में मांग की गई है कि हर पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को E20 के साथ 100% शुद्ध पेट्रोल का विकल्प भी मिलना चाहिए. साथ ही अगर E20 पेट्रोल में माइलेज कम मिलता है तो उसकी कीमत भी कम होनी चाहिए.

भारत ने UN में किया फिलिस्तीन का समर्थन, 'टु स्टेट सॉल्यूशन' पर दिया जोर

भारत ने फिलिस्तीन की UN सदस्यता की दावेदारी का समर्थन किया है और इजरायल और फिलिस्तीन के बीच लंबे समय से चल संघर्ष के समाधान के लिए Two State Solution की अपनी पुरानी नीति को दोहराया है. विदेश मंत्रालय की सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन ने सोमवार को ब्रसेल्स में फिलिस्तीन डोनर ग्रुप की मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत की इस स्थिति को स्पष्ट किया.

Advertisement

PM मोदी ने स्लोवाकिया के नेता को गिफ्ट किया बिहारी ठेकुआ, रिएक्शन का VIDEO वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया दौरे के दौरान स्लोवाक नेशनल काउंसिल के चेयरमैन रिचर्ड राशि को बिहार के पारंपरिक ठेकुआ तोहफे में दिए. अब स्लोवाक नेता ने उस गिफ्ट का वीडियो अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया. रिचर्ड राशि ने ठेकुआ चखने के बाद इसकी जमकर तारीख की है. प्रधानमंत्री मोदी ने जून में स्लोवाकिया का दौरा किया था.

आमिर खान की तीसरी शादी पर मुफ्ती का फतवा, 'गैर-मुस्लिम महिला से शादी शरीयत के खिलाफ, ऐसा करने वाला गुनहगार'

आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना इफराहिम हुसैन ने फतवा जारी किया है. मौलाना हुसैन ने कहा है कि इस्लाम में गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना जायज नहीं माना जाता और ऐसा करने वाला शख्स शरीयत के अनुसार गुनहगार होगा. आमिर खान ने 5 जुलाई 2026 को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की. 

Stock Market Crash: ये 6 वजह... शेयर बाजार में मचा कोहराम, आज 3 लाख करोड़ रुपये साफ!

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई है. सेंसेक्‍स 561.46 अंक टूटकर 77,054.94 पर क्‍लोज हुआ. वहीं निफ्टी 158.95 अंक गिरकर 24,052.05 पर बंद हुआ. HCL टेक 4 फीसदी से ज्‍यादा और बजाज फिनसर्व के शेयर 2.5 फीसदी टूटकर बंद हुए. इंडिगो, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एलएंडटी के शेयरों में भी 2 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई. 

Advertisement

भोजशाला में फिर नमाज की नहीं मिली अनुमति, सुप्रीम कोर्ट से मुस्लिम पक्ष को झटका

मध्य प्रदेश के भोजशाला विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों से धैर्य बनाए रखने की अपील की. कोर्ट ने भोजशाला परिसर में नमाज़ पढ़ने की मुस्लिम पक्ष की मांग ख़ारिज कर दी और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के उस फ़ैसले पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया, जिसमें भोजशाला को देवी सरस्वती का मंदिर माना गया था. अब 3 हफ्ते बाद मामले की सुनवाई होगी.

एक सिग्नेचर की वजह से वीणा मानवी का नामांकन रद्द, बांकीपुर में तेज प्रताप की पार्टी से थीं उम्मीदवार

बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनतांत्रिक जनता दल को बड़ा झटका लगा है. पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द कर दिया गया. निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक, नामांकन पत्र में 10 की बजाय सिर्फ़ 9 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर थे. इसी तकनीकी कमी के चलते उनका नामांकन ख़ारिज कर दिया गया.

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को RTI के दायरे में लाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में PIL दायर

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें मांग की गई है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास को RTI कानून के दायरे में लाया जाए. याचिका में कहा गया कि ट्रस्ट के पैसे के लेन-देन में पारदर्शिता हो और उसके कामकाज की जवाबदेही भी तय की जाए.

Advertisement

बंगाल सरकार का ऐलान: अस्पतालों में मरीजों को बेहतर भोजन, मिड-डे मील के लिए भी बढ़ा बजट

पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले पके हुए भोजन के दैनिक बजट को करीब दोगुना कर दिया है. अब प्रति मरीज दैनिक आवंटन को 56.64 रुपये से बढ़ाकर 110 रुपये कर दिया गया है. ये नया नियम 1 अगस्त 2026 से लागू होगा. साथ ही प्राइमरी स्कूलों के मिड-डे मील का बजट भी बढ़ाया गया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »