वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में रविवार को एक शख्स ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं. इस दौरान होटल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई दिग्गज अधिकारी मौजूद थी. अब एक कांग्रेस विधायक ने दावा किया है कि ट्रंप से अमेरिकी जनता नाराज है, जिसकी वजह से ये हमला हुआ है.
महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने ये भी कहा कि असल में भारत का माहौल भी कुछ ऐसा ही है. लेकिन भारत में कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहा है, इसलिए भारतीय सरकार को लगता है कि सब ठीक है.
कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने नागपुर में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, 'जैसी करनी वैसी भरनी... जो जैसा करेगा वैसा भरेगा. ट्रंप ने सत्ता में होते हुए, सर्वोच्च पद पर होते हुए, पूरी दुनिया को काबू करने के लिए, कब्जा करने के लिए हर देश को डिस्टर्ब करने का काम किया.'
'ट्रंप पूरे अमेरिका को बर्बाद कर चुके हैं...'
वडेट्टीवार ने आगे कहा, 'हर देश पर अपना कंट्रोल करने का काम किया और जैसे पूरी दुनिया हमारी गुलाम है, इस तरह की उनकी भाषा है. देश को भी उसने बर्बाद किया. ईरान से उनका कोई संबंध नहीं था. फिर भी उन्होंने इजरायल को पकड़कर जो वार किया उसमें ये तो होना ही था. आज ट्रंप पूरे अमेरिका को बर्बाद कर चुके हैं, अपने मनसूबे पूरे करने के लिए.'
भारत में भी अमेरिका जैसा ही हाल- वडेट्टीवार
कांग्रेस विधायक का कहना है कि भारत में भी अमेरिका जैसा ही हाल है. उन्होंने कहा, 'जैसे कि हमारे देश में चल रहा है, अपने हिंदुस्तान में... वैसे वहां चला. ये होना ही था, जितने लोगों ने रास्ते पर उतरकर उनका विरोध किया, अब हिंदुस्तान में उतर नहीं रहे तो इनको लग रहा है कि सब कुछ ऑल इज वेल है. लोगों में वहीं भावना आज भी है कि पूरा हिंदुस्तान भी बर्बादी के रास्ते पर चल रहा है.'
यह भी पढ़ें: कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री, इंजीनियर, वीडियो गेम डेवलपर... जानें वॉशिंगटन फायरिंग के शूटर की कुंडली
वडेट्टीवार के मुताबिक, ट्रंप के साथ जो हुआ, ये सही मायने में उस सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्ति के बारे में नहीं होना चाहिए था. लेकिन जैसे करेगा तो जनता उसका जवाब देगी, यही इस घटना से दिखता है.
योगेश पांडे