जमीन विवाद में चाचा और चचेरे भाई की हत्या, शख्स ने चाकू से गोद डाला

वर्धा में एक युवक ने अपने चाचा और चचेरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. फिर मौके से फरार हो गया. आरोपी ने हत्या को उस वक्त अंजाम दिया, जब बारात लड़की वालों के घर जा रही थी.

Advertisement
वर्धा में चाचा और चचेरे भाई की हत्या से सनसनी. (Photo: Representational ) वर्धा में चाचा और चचेरे भाई की हत्या से सनसनी. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • वर्धा,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में ज़मीन के विवाद ने एक खूनी मोड़ ले लिया. जब एक नाबालिग ने शादी के जुलूस के दौरान अपने चाचा और चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10.30 बजे बरबादी गांव में हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. शादी के जुलूस के दौरान किशोर, उसके चाचा प्रभाकर भालमे (50) और चचेरे भाई रितेश (24) के बीच कहा-सुनी हो गई. जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से उन पर बेरहमी से हमला कर दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'गर्लफ्रेंड को डेढ़ लाख दे चुका था, वो किसी और से बात करती थी...' गोंडा में शीला मर्डर केस की कहानी

अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों के बीच ज़मीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. पहली नज़र में यह हमला उसी विवाद का नतीजा लग रहा है. अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली और हम तुरंत मौके पर पहुंच गए. किशोर को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच चल रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

शादी कार्यक्रम के दौरान अचानक हुए इस हमले से इलाके में दहशत फैल गई. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है. प्रत्यक्षर्थियों ने बताया कि अचानक मौके पर शोर मचने लगा. जिसके बाद देखा गया तो दो लोग जमीन पर गिरे पड़े थे और शरीर से खून बह रहा था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement