ठाणे में तेज रफ्तार का कहर, स्कूटर सवार दो युवक फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे

ठाणे में कैसल मिल नाका के पास स्कूटर सवार दो लोग फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे. इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. मामले में जांच जारी है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 24 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में स्कूटर सवार दो युवक फ्लाई ओवर की दीवार से टकराकर नीचे जा गिरे. दोनों युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि दुर्घटना कैसल मिल नाका के पास बने पुल पर तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुई.

Advertisement

उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए दोनों लोग माजीवाड़ा से ठाणे जा रहे थे. स्कूटर ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिसकी वजह से वाहन पुल की सुरक्षा दीवार से टकराने के बाद नीचे गिर गया. स्कूटर की रफ्तार काफी ज्यादा थी. अधिकारी ने बताया कि स्कूटर पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें ठाणे के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतकों की पहचान ठाणे शहर के लोकमान्य नगर निवासी प्रतीक विनोद मोरे (21) और उल्हासनगर शहर के राजेश बेचनप्रसाद गुप्ता (26) के रूप में हुई है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले में जांच जारी है.

बस पलटने से दो लोगों की मौत
हाल ही में सिंधुदुर्ग जिले में एक बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई थी. जबकि, 30 अन्य घायल हो गये थे. पुलिस के मुताबिक, मुंबई से 480 किलोमीटर दूर कंकावली में गड नदी पुल के पास एक तीव्र मोड़ पर चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में 36 यात्री सवार थे और बस पुणे से गोवा जा रही थी. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए कंकावली के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »