स्कूटर से टकरा गया टेंपो, ड्राइवर की पीट-पीटकर कर दी हत्या, प्राइवेट पार्ट पर मारी लातें

महाराष्ट्र के ठाणे में मामूली सड़क हादसे के बाद हुई मारपीट ने एक टेंपो ड्राइवर की जान ले ली. आरोप है कि स्कूटर छू जाने से नाराज तीन युवकों ने ड्राइवर को बेरहमी से पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीन को किया अरेस्ट. (Photo: Representational) पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीन को किया अरेस्ट. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:09 PM IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से रोड रेज का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां मामूली सड़क हादसे के बाद तीन युवकों ने कथित तौर पर एक टेंपो ड्राइवर की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

एजेंसी के अनुसार, घटना 22 मई को शिल-डायघर पुलिस थाना क्षेत्र के धावले गांव में एक स्कूल के पास हुई थी. मृतक की पहचान 38 वर्षीय केतन धामनस्कर के रूप में हुई है, जो टेंपो चलाता था. पुलिस का कहना है कि केतन का टेंपो कथित तौर पर 21 वर्षीय जितेश तुकाराम तावरे के स्कूटर से हल्का सा टकरा गया था. 

Advertisement

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. बाद में जितेश अपने भाई और एक साथी के साथ केतन के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: जौनपुर हत्याकांड में दूल्हे की बहन बोली- सभी आरोपियों का हो फुल एनकाउंटर, जाति का मुद्दा ना बने

मृतक की पत्नी की शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने केतन को बार-बार लात मारी. इस दौरान उसके प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें आईं. परिवार का आरोप है कि पिटाई इतनी बुरी थी कि बाद में केतन की मौत हो गई.

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने गुरुवार तड़के कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय जितेश तावरे, उसके भाई और उनके साथी 24 वर्षीय धीरज दगडू म्हात्रे के रूप में हुई है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि टेम्पो स्कूटर से टकरा गया था. इसी पर विवाद हुआ. फिर उसी दिन जितेश और दो अन्य लोग केतन के घर गए और उसे लातों से मारा, इस दौरान केतन को गंभीर चोट पहुंची, जिससे उसकी जान चली गई. पुलिस ने कहा कि हत्या के इस मामले की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »