टूटी-फूटी झोपड़ी में छापा, 68 लाख का ड्रग्स और कोडीन कफ सिरप बरामद, दो युवक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक टूटी-फूटी झोपड़ी में छापा मारकर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा. तलाशी ली गई तो उनके पास से करीब 68 लाख रुपये का मेफेड्रोन और प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद हुआ. पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement
पुलिस ने दो युवकों को किया अरेस्ट. (Photo: Representational) पुलिस ने दो युवकों को किया अरेस्ट. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:22 AM IST

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. यहां मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो युवकों को पकड़ा गया है. पुलिस ने दोनों के पास से मेफेड्रोन (MD) और प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की है, जिसकी कुल कीमत करीब 68 लाख रुपये बताई जा रही है.

एजेंसी के अनुसार, यह कार्रवाई 24 फरवरी की रात ठाकुरपाड़ा इलाके में की गई. यहां एक जर्जर झोपड़ी में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय अजीम अहमद नईम अहमद खान और 28 वर्षीय अबुजैद इम्तियाज खान के रूप में हुई है.

Advertisement

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से 57 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप और 338.1 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुआ. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी इन नशीले पदार्थों को अवैध रूप से खरीद-बिक्री करने की फिराक में थे. बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये में आंकी गई है, जिससे इस गिरोह के बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका भी जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: महिला तस्कर, पिकअप वैन और 11 करोड़ की ड्रग्स... STF ने जाल बिछाकर पकड़ी नशे की खेप

पुलिस ने बताया कि कोडीन युक्त कफ सिरप सामान्यतः दवा के रूप में इस्तेमाल होता है, लेकिन इसका दुरुपयोग नशे के लिए किया जाता है. इसके अवैध भंडारण और बिक्री पर पाबंदी है. आरोपियों द्वारा इस तरह की गतिविधियों में शामिल होना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. 

Advertisement

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किन-किन लोगों से जुड़े हुए थे और यह नशीला सामान कहां से लाया गया था. अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement