बदलापुर के बाद अब अकोला, अश्लील वीडियो दिखाकर टीचर ने 6 छात्राओं का किया यौन शोषण

अकोला में 6 छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि जिला परिषद उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रमोद सरदार नाम का टीचर पिछले चार महीनों से आठवीं कक्षा की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखा रहा था और उन्हें अनुचित तरीके से छू रहा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
आरोपी स्कूल के टीचर प्रमोद सरदार (फोटो-सोशल मीडिया) आरोपी स्कूल के टीचर प्रमोद सरदार (फोटो-सोशल मीडिया)

धनंजय साबले

  • अकोला ,
  • 21 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 4:28 PM IST

महाराष्ट्र के बदलापुर में 2 बच्चियों के यौन शोषण के बाद अब अकोला से भी ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां काजीखेड़ के जिला परिषद स्कूल के टीचर प्रमोद सरदार पर स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. आरोपी ने 6 छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ यौन शोषण किया. यह वारदात मंगलवार सामने आई, जब छात्राओं ने घर जाकर अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी.

Advertisement

बताया जा रहा है कि जिला परिषद उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रमोद सरदार नाम का टीचर पिछले चार महीनों से आठवीं कक्षा की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखा रहा था और उन्हें अनुचित तरीके से छू रहा था. एक छात्रा ने चाइल्ड वेलफेयर सेंटर की टोल-फ्री हेल्पलाइन पर फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद केंद्र के पदाधिकारी स्कूल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

टीचर ने अश्लील वीडियो दिखाकर छात्राओं का किया यौन शोषण

उरल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिक्षक प्रमोद सरदार के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. थानेदार गोपाल ढोले ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई  की जाएगी. विधायक वसंत खंडेलवाल ने कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए.

Advertisement
आरोपी टीचर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले पर महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य आशा मिरगे ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. बता दें, महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में केजी की 3 और 4 साल की 2 बच्चियों से एक निजी स्कूल में यौन शोषण की घटना सामने आने के बाद हर तरफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है. हजारों की भीड़ यहां के लोकल ट्रेन के रेलवे ट्रैक पर उतर आई थी. भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया था.  

बदलापुर में हुआ था केजी में पढ़ने वाली छात्राओं का यौन शोषण

यह घटना घटना 12 और 13 अगस्त की है, आदर्श स्कूल में 23 साल के स्वीपर अक्षय शिंदे ने दोनों बच्चियों का यौन शोषण किया. जिसके बाद से दोनों लड़कियां स्कूल जाने से डर रही थीं. माता-पिता को शक हुआ और उन्होंने बच्चियों को भरोसे में लेकर पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ. बच्ची के माता-पिता ने सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से बदलापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. दो दिन बाद 16 अगस्त शुक्रवार देर रात केस दर्ज किया. 17 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार किया गया. 

घटना से गुस्साए लोगों ने पटरियों पर खड़े होकर किया था प्रदर्शन 

Advertisement

मंगलवार सुबह 8 बजे घटना से गुस्साए लोग बदलापुर रेलवे स्टेशन की पटरियों पर खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे. कई ट्रेनों को रोका गया. पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया. पुलिस पर भी पथराव हुआ है, आरोपी अक्षय को पुलिस ने 21 अगस्त तक के लिए रिमांड पर लिया. स्कूल प्रबंधन ने प्रिंसिपल, एक क्लास टीचर और एक महिला अटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया है. बदलापुर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. स्टेशन से लोकल ट्रेनों की आवाजाही देर शाम 8 बजे शुरू हो गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »