रोहित शेट्टी के घर फायरिंग में इस्तेमाल हथियार बरामद, छिपाया था 1400+ KM दूर!

मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है. यह हथियार अत्याधुनिक बताया जा रहा है. पुलिस ने इसे बैलिस्टिक जांच के लिए एफएसएल भेज दिया है.

Advertisement
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला हथियार बरामद (Photo: ITG) रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला हथियार बरामद (Photo: ITG)

दिव्येश सिंह

  • मुंबई ,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:55 PM IST

मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग के मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है. सूत्रों के अनुसर पुलिस ने इस वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि यह एक अत्याधुनिक हथियार है.

क्राइम ब्रांच ने यह हथियार हरियाणा से गिरफ्तार मुख्य आरोपी की निशानदेही पर जब्त किया. पुलिस के मुताबिक इसी बंदूक से रोहित शेट्टी के घर पर पांच गोलियां चलाई गई थीं. हथियार को अब बैलिस्टिक जांच के लिए एफएसएल भेज दिया गया है, ताकि यह पुष्टि हो सके कि इसी से फायरिंग की गई थी.

Advertisement

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग में इस्तेमाल हथियार बरामद

इस मामले में मुंबई पुलिस ने मल्टी स्टेट ऑपरेशन के तहत मुख्य शूटर दीपक रमेशचंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया है. दीपक शर्मा आगरा का रहने वाला बताया गया है. उसके साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश से छह अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह अपराध लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शुभम लोणकर द्वारा करवाया गया था. जांचकर्ताओं का कहना है कि इस फायरिंग का मकसद फिल्ममेकर को नुकसान पहुंचाना और इलाके में डर व दबदबा कायम करना था.

हरियाणा से मुख्य आरोपी की निशानदेही पर हुई बरामदगी

मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस की एसटीएफ की मदद से यह कार्रवाई की. अधिकारियों के अनुसार, 1 फरवरी की घटना में शामिल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की जांच तेजी से की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »