सावरकर के सम्मान में BJP ने निकाला मार्च, राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सावरकर पर दिए बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है. वहीं मुंबई के बोरीवली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सावरकर के सम्मान में 27 किलोमीटर का मार्च निकाला.

Advertisement
सावरकर के सम्मान में बीजेपी का मार्च (तस्वीर- ट्विटर) सावरकर के सम्मान में बीजेपी का मार्च (तस्वीर- ट्विटर)

सौरभ वक्तानिया

  • मुंबई,
  • 15 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 7:26 PM IST

  • सावरकर पर एक बार फिरा मचा सियासी बवाल
  • सावरकर के सम्मान में 27 किलोमीटर का मार्च

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सावरकर पर दिए बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है. वहीं मुंबई के बोरीवली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सावरकर के सम्मान में 27 किलोमीटर का मार्च निकाला. जिसमें बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बोरीवली से दादर तक पैदल मार्च किया. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की.

Advertisement

वहीं बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी ने शिवसेना नेता संजय राउत पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि संजय राउत जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी करते हैं, उस तरह से उन्होंने राहुल गांधी पर नहीं की.

विनायक दामोदर सावरकर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान के बाद सावरकर के पोते की प्रतिक्रिया आई है.

सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने भी राहुल गांधी के इस बयान की कड़ी आलोचना की है, और कहा है कि वे राहुल गांधी के बयान के खिलाफ हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे. रंजीत ने सोमवार को राहुल के खिलाफ के कही है.

इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार को सलाह दी है कि राहुल के इस बयान के बाद उद्धव ठाकरे अपने मंत्रिमंडल से कांग्रेस के और अल्पमत की सरकार चलाएं, क्योंकि बीजेपी उनकी सरकार के खिलाफ वोट नहीं करेगी. बल्कि साथ देगी.

Advertisement

क्यों मचा है सियासी घमासान?

दरअसल, गुरुवार को झारखंड की एक रैली में राहुल गांधी ने देश में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को लेकर कहा था कि "नरेंद्र मोदी ने कहा था-मेक इन इंडिया..अब आब जहां भी देखो, ." राहुल के इस बयान पर बीजेपी नेताओं ने शुक्रवार को लोकसभा में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि अपने बयान के लिए राहुल माफी मांगें.

रामलीला मैदान की रैली में बीजेपी को जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी ने मुझे माफी मांगने के लिए कहा. मेरा नाम है. मैं सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा. मैं मर जाऊंगा, मगर माफी नहीं मांगूंगा, न कोई कांग्रेस कार्यकर्ता माफी मांगेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »