सिद्धू मूसेवाला मर्डर: गैंगस्टर अरुण गवली गिरोह से कनेक्शन खंगाल रही पुलिस

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने पुणे के करीबी खेड तहसील के रहने वाले संतोष जाधव पर शक जताया है, जिसे लेकर पंजाब पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़ी अहम जानकारी महाराष्ट्र और पुणे पुलिस से शेयर की है.

Advertisement
शूटर संतोष जाधव की तस्वीरें पुलिस के हाथ लगी हैं. शूटर संतोष जाधव की तस्वीरें पुलिस के हाथ लगी हैं.

पंकज खेळकर

  • पुणे,
  • 07 जून 2022,
  • अपडेटेड 4:55 AM IST
  • शूटर संतोष जाधव की तस्वीरें अरुण की पत्नी के साथ मिलीं
  • पुलिस संतोष और गवली गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का कनेक्शन महाराष्ट्र में भी खंगाला जा रहा है. यहां गैंगस्टर अरुण गवली की पत्नी आशा गवली के साथ संतोष जाधव के फोटो पुणे पुलिस के हाथों लगे हैं. अब पुणे पुलिस जांच कर रही है कि गवली गिरोह से संतोष जाधव के कोई अपराधिक कनेक्शन तो नहीं हैं.

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने पुणे के करीबी खेड तहसील के रहने वाले संतोष जाधव पर शक जताया है, जिसे लेकर पंजाब पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़ी अहम जानकारी महाराष्ट्र और पुणे पुलिस से शेयर की है. जिसके चलते अब पुलिस संतोष को ढूंढने में लगी है.

Advertisement

इससे पहले भी संतोष के खिलाफ एक हत्या का मामला खेड़ पुलिस में दर्ज हो चुका है तो संतोष के संपर्क कई सारे अपराधियों के साथ होने की भी अहम जानकारी सामने आई है जिसे लेकर अब पुणे पुलिस संतोष के सभी करीबियों से पूछताछ करने वाली है.

इसके साथ-साथ गैंगस्टर अरुण गवली की पत्नी आशा गवली के साथ भी संतोष के कुछ फोटो पुणे पुलिस के हाथों लगे हैं जिसे लेकर भी अब पुणे पुलिस आगे यह जांच कर रही है कि गवली गिरोह से भी संतोष जाधव के क्या कोई और भी अपराधिक कनेक्शन जुड़े हुए हैं.

बता दें कि अरुण गवली एक हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है. वह महाराष्ट्र का गैंगस्टर है और एक समय खासी तूती बोलती थी. वहीं, मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस को 8 शूटरों पर शक है. इनमें से एक पुणे का संतोष जाधव का भी नाम है. पुलिस का कहना है कि शूटरों की पहचान हो चुकी है. एक आरोपी मनप्रीत सिंह मन्नू की पंजाब से गिरफ्तार हो चुकी है. 3 शूटर पंजाब के रहने वाले हैं. 2 महाराष्ट्र और 2 हरियाणा के हैं जबकि एक शूटर का ताल्लुक राजस्थान से है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »