पुणे: अशोक खरात के बाद एक और स्वयंभू बाबा पर एक्शन... महिला को नशीली चीज देकर रेप का आरोप

महाराष्ट्र के नासिक में इन दिनों अशोक खरात मामला चर्चा में है. अशोक खरात ने महिलाओं को झांसा देकर उनके साथ गलत काम किए थे. इसी तरह पुणे में भी ढोंगी बाबा के कारनामे सामने आए थे. अब पुलिस ने ऋषिकेश वैद्य नाम के स्वयंभू बाबा को पकड़ा है. ऋषिकेश पर आरोप है कि उसने एक महिला के साथ रेप किया था. वह फरार चल रहा था. पुलिस ने उसे पिंपरी से अरेस्ट किया है.

Advertisement
रेप केस में फरार चल रहा था ऋषिकेश वैद्य. (Photo: ITG/Aditya bhawar) रेप केस में फरार चल रहा था ऋषिकेश वैद्य. (Photo: ITG/Aditya bhawar)

aajtak.in

  • पुणे,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:09 PM IST

महाराष्ट्र के पुणे से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां खुद को धार्मिक व्यक्ति बताने वाला एक स्वयंभू बाबा महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनका शोषण करता था. आरोपी की पहचान ऋषिकेश वैद्य के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने पिंपरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, यह मामला एक 35 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद सामने आया. पीड़िता ने बताया कि साल 2023 में उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए आरोपी से हुई थी. बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को भगवान का बड़ा भक्त बताया और पूजा-पाठ सिखाने के नाम पर धीरे-धीरे उसका विश्वास जीत लिया.

Advertisement

विश्वास में लेने के बाद आरोपी ने महिला को पुणे के मांजरी इलाके के एक लॉज में बुलाया. वहां उसने कथित तौर पर महिला को नशीला पदार्थ दिया और उसके साथ रेप किया. घटना के बाद महिला को आरोपी की असलियत का पता चला, जिसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें: झूमर की लाइट बंद, मतलब केबिन में No Entry... बाबा अशोक खरात की 'कोड लैंग्वेज', स्टाफ समझ जाता था इशारा

पीड़िता ने शुरुआत में वसई के माणिकपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था, जिसे बाद में पुणे के हडपसर पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया. मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था.

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पिंपरी इलाके में छिपा हुआ है. इसके बाद स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने इसी तरह और भी महिलाओं को अपना शिकार बनाया है.

एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के पालघर जिले के स्वयंभू बाबा को पुणे में पकड़ा गया है. उस पर आरोप है कि उसने 35 साल की एक महिला के साथ रेप किया था. महिला ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा कि आरोपी पालघर में एक सामाजिक संस्था चलाता है. उसने घटना के समय तस्वीरें खींच ली थीं, उन तस्वीरों को लेकर वह ब्लैकमेल करने लगा था. वहीं वैद्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है और दावा किया है कि उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया है.

---- समाप्त ----
(रिपोर्ट: आदित्य भवर)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement