कैंसर के इलाज के लिए नहीं थे पैसे, तीन भाई-बहनों ने चूहे मारने की दवा खाकर दी जान! सड़े हाल में शव बरामद

महाराष्ट्र के पालघर में एक परिवार के तीन भाई-बहनों ने आर्थिक तंगी और कैंसर के इलाज के लिए पैसे न होने के कारण आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शवों को उनके बंद फ्लैट से बरामद किया है. शुरुआती जांच में पता चला कि तीनों ने चूहे मारने की जहरीली दवा खाकर जान दे दी.

Advertisement
भाई-बहन डिप्रेशन में थे. (Representational Image) भाई-बहन डिप्रेशन में थे. (Representational Image)

aajtak.in

  • पालघर,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST

महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने पैसों की तंगी और कैंसर के इलाज के लिए बजट न होने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. तीनों के शव उनके बंद घर से बरामद किए गए हैं.

बोलिंज पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि घटना विरार के ग्लोबल सिटी इलाके स्थित एक फ्लैट की है. बुधवार रात करीब 9:30 बजे पड़ोसियों ने फ्लैट से तेज बदबू आने की सूचना पुलिस को दी.

Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब देखा तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था. दरवाजे को तोड़कर जब पुलिस टीम अंदर दाखिल हुई, तो कमरे में तीनों भाई-बहनों के शव पड़े मिले. शव काफी हद तक सड़ चुके थे, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि ये घटना कुछ दिन पहले हुई होगी.

कैंसर के इलाज के लिए नहीं जुट पा रहे थे पैसे

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान कुमार मनसुखलाल मेहता (50), दीपक मनसुखलाल मेहता (52) और खेवना मनसुखलाल मेहता (48) के रूप में हुई है. ये तीनों भाई-बहन शादीशुदा नहीं थे और एक साथ ही किराए के मकान में रहते थे.

मामले की जानकारी देते हुए सहायक निरीक्षक विष्णु वाडकर ने बताया, 'कुमार मेहता कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे. परिवार रिश्तेदार या दोस्तों से इलाज के लिए पैसे नहीं जुटा पा रहा था. आर्थिक तंगी और कैंसर की बीमारी के कारण पूरा परिवार गहरे डिप्रेशन में चला गया था.'

Advertisement

चूहे मारने की दवा खाकर दी जान

वाडकर ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों भाई-बहनों ने एक सुसाइड पैक्ट के तहत चूहे मारने की जहरीली दवा खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कर्ज से परेशान युवक ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में छलका दर्द, RTI में खुलासा- 13928 किसान कर चुके सुसाइड

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बोलिंज पुलिस स्टेशन में एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »