नागपुर पुलिस ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि वो मां-बेटी के साथ शोषण कर रहा था. ये घटना इमामवाड़ा इलाके की है जहां आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला का रेप किया. इसके साथ ही, वो महिला की नाबालिग बेटी के साथ भी अश्लील हरकतें करता रहा.
आरोपी की पहचान प्रीतम वानखेड़े (34) के रूप में हुई है. वानखेड़े प्रापर्टी डीलर है और उसकी प्लॉट की खरीदी के दौरान ही पीड़िता से उनकी मुलाकात हुई थी. उनके बीच प्रेम संबंध बन गए. वानखेड़े ने पूछताछ में बताया कि उसके अपनी पत्नी के साथ रिश्ते ठीक नहीं थे.
37 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 2015 में उसकी शादी हुई थी. पीड़िता का पति दुबई में रहता है और दोनों के बीच अनबन चल रही है. इस वजह से वो अपने बच्चों के साथ अपने पति से अलग रहती है.
जबरन संबंध बनाता रहा आरोपी
आरोपी ने अपनी पत्नी को तलाक देकर पीड़िता से शादी करने का वादा किया था. वो मार्च 2024 को पीड़ित महिला को टाटा कैपिटल हाईट स्थित अपने फ्लैट में ले गया और वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद वो महिला के साथ कई स्थानों पर ले जाकर संबंध बनाता रहा.
यह भी पढ़ें: यूपी: बांदा में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप, बेहोश कर होटल में ले गए थे लड़के
महिला की नाबालिग बेटी के साथ की अश्लील हरकत
शिकायत में आरोप है कि वानखेड़े ने महिला की नाबालिग बेटी से भी अश्लील कृत्य किया. जब पीड़िता ने उस पर शादी के लिए जोर डाला तो उसने इनकार कर दिया और उसके साथ मारपीट करने लगा. ऐसे में महिला ने इमामवाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने रेप और पोक्सो के तहत मामला दर्ज करते हुए वानखेड़े को गिरफ्तार कर लिया है.
योगेश पांडे