मुंबई: 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, दरिंदगी करने वाले 6 आरोपियों में से 3 नाबालिग

मुंबई पुलिस ने रेप के आरोपी तीनों नाबालिगों को डोंगरी इलाके के बाल सुधारगृह में भेज दिया है. एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (D)(2)(N),34 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 5, 6, 8, 10, 12, 17 के तहत केस दर्ज किया है. 

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

दीपेश त्रिपाठी

  • मुंबई,
  • 24 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 1:52 PM IST

महाराष्ट्र के मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है.पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है. चौंकाने वाली बात यह है की आरोपियों में से 3 आरोपी नाबालिग हैं  जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को डोंगरी इलाके के बाल सुधारगृह में भेज दिया है. एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (D)(2)(N),34 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 5, 6, 8, 10, 12, 17 के तहत केस दर्ज किया है. 

Advertisement

एनएम जोशी पुलिस ने बताया कि बाकी 3 बालिग आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया गया था. उन्हें 30 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया की आरोपी और नाबालिग लड़की एक ही इलाके के थे और एक दूसरे के जानने वाले थे.

मुंबई से इसी माह एक अन्य महिला के साथ गैंगरेप की खबर सामने आई थी. यहां 42 साल की एक महिला के साथ हैवानियत की सभी हदें पार कर दी गईं. यहां तीन लोगों ने घर में घुसकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने इस दौरान महिला के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया और प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट से भी जलाया.

इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में जुटी है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 42 वर्षीय एक महिला के साथ तीन लोगों ने घर में घुसकर सामूहिक बलात्कार किया और उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया. अधिकारी ने कहा कि महिला ने बताया कि इस दौरान उसके प्राइवेट पार्ट्स को सिगरेट जला भी दिया.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »