मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर छात्रों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 46 घायल

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर छात्रों से भरी एक बस हादसे का शिकार हुई है. इसमें 46 छात्र और 2 शिक्षक घायल हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई है. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि छात्र चेंबूर इलाके की एक कोचिंग के हैं, जो कि खोपोली में पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे.

Advertisement
मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसा मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसा

दीपेश त्रिपाठी / पंकज खेळकर

  • पुणे ,
  • 11 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:23 PM IST

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खोपोली के पास भयंकर हादसा हुआ है. छात्रों से भरी एक बस पलट गई. इसमें 46 छात्र और 2 शिक्षक घायल हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई है. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

पिकनिक मनाने खोपोली पहुंचे थे छात्र

गौरतलब है कि मुंबई के चेंबूर इलाके की एक कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र खोपोली में पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे. तभी मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस हादसे का शिकार हो गई. हादसे के वक्त बस में 48 लोग थे.

Advertisement

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर द्वारा बस पर नियंत्रण खो देने की वजह से ये हादसा हुआ है. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

राजस्थान के बाड़मेर में भी हाईवे पर हादसा

उधर, राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा-पचपदरा हाईवे पर ट्रेलर और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई. इसके बाद ट्रेलर पलट गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई. सूझबूझ दिखाते हुए चालक और खलासी ने कूदकर जान बचाई. इस हादसे से करीब 1 घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा. जानकारी के अनुसार, रविवार शाम 5:30 बजे के आसपास बालोतरा पचपदरा हाईवे पर टाइल्स से भरे ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई.

ट्रेलर पलटा और आग लग गई

Advertisement


भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर पलट गया और आग लग गई. जैसे ही आग लगने का आभास हुआ तो ड्राइवर और खलासी ने कूदकर जान बचाई, लेकिन लपटें इतनी खतरनाक थीं कि कोई भी आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया. इसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »