मुंबईः शादी में पहुंचे 10 गुना ज्यादा मेहमान, कोरोना नियम तोड़ने पर केस दर्ज

मुंबई में वकोला पुलिस ने शनिवार को निर्धारित सीमा से अधिक लोगों को इकट्ठा करने के आरोप में कलिना स्थित तीन मैरिज हॉल और बैंक्वेट हॉल के खिलाफ शिकायत दर्ज की. कोविड-19 सुरक्षा मापदंडों के उल्लंघन को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई.

Advertisement
मुंबई में तीन मैरिज और बैंक्वेट हॉल के खिलाफ केस दर्ज (फाइल फोटो-PTI) मुंबई में तीन मैरिज और बैंक्वेट हॉल के खिलाफ केस दर्ज (फाइल फोटो-PTI)

दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 28 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 9:05 AM IST
  • महाराष्ट्र में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या
  • पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने लिए है एक्शन
  • तीन मैरिज और बैंक्वेट हॉल के खिलाफ केस दर्ज

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते पुलिस और स्थानीय प्रशासन अलर्ट है. कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या की वजह से पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने पूरे महाराष्ट्र और विशेष रूप से मुंबई में कड़े कदम उठाए हैं.

वकोला पुलिस ने शनिवार को निर्धारित सीमा से अधिक लोगों को इकट्ठा करने के आरोप में कलिना स्थित तीन मैरिज हॉल और बैंक्वेट हॉल के खिलाफ शिकायत दर्ज की. कोविड-19 सुरक्षा मापदंडों के उल्लंघन को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई. 
 
बीएमसी अफसरों ने अपनी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार को कलिना में सीएसटी रोड पर स्थित तीन मैरिज हॉल और बैंक्वेट हॉल में तीन शादी समारोह आयोजित किए गए थे. स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बीएमसी के अधिकारियों ने मौके का औचक मुआयना किया. इस दौरान पाया गया कि शादी समारोह में 300 और 500 से ज्यादा लोग एकत्रित थे. बीएमसी के नियमों के मुताबिक शादी समारोह में सिर्फ 50 मेहमानों को ही आने की अनुमति है. 

Advertisement

औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे बहुत से मेहमान मास्क नहीं पहने हुए थे और वे बिना मास्क ही घुम रहे थे, लोगों से बात बातें कर रहे थे. समारोह का वीडियो रिकॉर्डिंग करने के बाद बीएमसी अफसरों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया.

तीन मैरिज और बैंक्वेट हॉल के प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मुंबई में कोरोना मामलों में वृद्धि के साथ बीएमसी और पुलिस अधिकारियों ने बड़ी सभाओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. पिछले हफ्ते, तीन स्थानों पर बीएमसी अधिकारियों ने मुंबई में कोरोना के सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए दूल्हे और दुल्हन के माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज किया था. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »