कल कांग्रेस से ली थी विदाई, आज बीजेपी में एंट्री लेंगे अशोक चव्हाण

कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले अशोक चव्हाण आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. अशोक चव्हाण दोपहर 12 बजे मुंबई स्थित बीजेपी दफ्तर पहुंचेंगे और पार्टी में शामिल होंगे. सोमवार को कांग्रेस छोड़ने के बाद चव्हाण ने कहा था कि वह आगे का फैसला 2-3 दिनों में करेंगे.

Advertisement
आज बीजेपी में शामिल होंगे अशोक चव्हाण आज बीजेपी में शामिल होंगे अशोक चव्हाण

मुस्तफा शेख

  • मुंबई,
  • 13 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 9:08 AM IST

कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले अशोक चव्हाण आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. अशोक चव्हाण दोपहर 12 बजे मुंबई स्थित बीजेपी दफ्तर पहुंचेंगे और पार्टी में शामिल होंगे. सोमवार को कांग्रेस छोड़ने के बाद चव्हाण ने कहा था कि वह आगे का फैसला 2-3 दिनों में करेंगे.

सोमवार को दिया था इस्तीफा

अशोक चव्हाण ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच सोमवार को देश की सबसे पुरानी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे अपने पत्र चह्वाण ने कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को विधानसभा सदस्य के तौर पर अपना इस्तीफा सौंपा. चह्वाण ने कहा कि उन्होंने अबतक भाजपा में शामिल होने के बारे में निर्णय नहीं किया है.

Advertisement

भोकर सीट से विधायक चह्वाण कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य थे. उन्होंने 2014 में नांदेड़ लोकसभा से जीत हासिल की थी. अमरावती से निर्दलीय विधायक रवि राणा ने दावा किया कि 10 से 15 विधायक अशोक चह्वाण के संपर्क में हैं. अशोक चव्हाण का अपने गृह जिले नांदेड़ के और आस पास के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में खासा प्रभाव है.

कौन हैं अशोक चव्हाण

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण महाराष्ट्र में कांग्रेस का ऐसा चेहरा माने जाते हैं जो हर मुश्किल में पार्टी के साथ खड़े रहे हैं. मोदी लहर होने के बावजूद 2014 में नांदेड सीट से उन्होंने कांग्रेस को जीत भी दिलाई थी. अशोक चव्हाण मूलतः औरंगाबाद जिले की पैठण तहसील के रहने वाले हैं. लेकिन उनके पूर्वज नांदेड़ में आकर बसे और तब से वो नांदेडकर कहलाने लगे. उन्हें राजनीतिक विरासत पिता शंकरराव चव्हाण से मिली जो दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हैं.शंकरराव चव्हाण की ही बदौलत मराठवाड़ा में कांग्रेस मजबूत हुई और सत्ता विरोधी लहर होने के बावजूद कांग्रेस को कोई यहां से हिला नहीं पाया.

Advertisement

अशोक चव्हाण 8 दिसंबर 2008 से 9 नवंबर 2010 तक डेढ़ साल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे. उनका नाम आदर्श इमारत घोटाले में आने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा.2014 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की. यहां तक कि वो महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी बनाए गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »