पालघर में गिरफ्तार हुआ मर्डर का आरोपी, 15 साल पहले पीट-पीटकर ले ली थी युवक की जान

15 साल से फरार चल रहे 66 साल के हत्या के आरोपी शख्स को महाराष्ट्र के पालघर जिले से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने पिछले सप्ताह वाडा से आरोपी संतोष देहू कुर्हाड़े को गिरफ्तार किया.

Advertisement
पालघर में गिरफ्तार हुआ मर्डर का आरोपी (सांकेतिक तस्वीर) पालघर में गिरफ्तार हुआ मर्डर का आरोपी (सांकेतिक तस्वीर)

aajtak.in

  • पालघर,
  • 13 मई 2025,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

बीते 15 साल से फरार चल रहे 66 साल के हत्या के आरोपी शख्स को महाराष्ट्र के पालघर जिले से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी है. पुलिस अधीक्षक (ठाणे ग्रामीण) डॉ. डी.एस. स्वामी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पिछले सप्ताह वाडा से आरोपी संतोष देहू कुर्हाड़े को गिरफ्तार किया.

Advertisement

पीट- पीट कर हत्या का मामला

आरोपी संतोष देहू 15 साल पहले  सुरेश रावजी वाघ की पीट-पीटकर की गई हत्या में शामिल था. उन्होंने बताया कि कुर्हाड़े, सुरेश रावजी वाघ की हत्या के सिलसिले में फरार था, जिसकी 5 जून 2009 को पीट-पीटकर जान ले ली गई थी. एसपी ने बताया कि कुर्हाड़े और दो अन्य आरोपियों ने कथित तौर पर विवाद को लेकर पीड़ित पर हमला किया था.

दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 324 (खतरनाक हथियारों/साधनों से जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि कुर्हाड़े अपराध के दिन से ही फरार था, जबकि मामले के अन्य दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »