महाराष्ट्र की 7 राज्यसभा सीटों के लिए अधिसूचना जारी, शरद पवार की दावेदारी पर सबकी नजर

राज्यसभा की सात सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होंगे. बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई, जिसके तहत नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च है. अप्रैल में शरद पवार सहित सात सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज है.

Advertisement
शरद पवार की सीट समेत 7 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होगा.(File Photo: ITG) शरद पवार की सीट समेत 7 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होगा.(File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:59 PM IST

महाराष्ट्र से राज्यसभा की सात खाली हो रही सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है. निर्वाचन अधिकारी विलास अठावले द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा.

चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च तय की गई है. 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मार्च है. महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य इन सात सदस्यों को चुनने के लिए वोट डालेंगे. 

Advertisement

अप्रैल में जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें सबसे बड़ा नाम एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार का है. हालांकि, पवार ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि वे अगला कार्यकाल चाहेंगे या नहीं.

यह भी पढ़ें: लालू की आरजेडी हाफ, लेफ्ट-उद्धव-पवार का पावर साफ... राज्यसभा चुनाव की उलझी मिस्ट्री!

वोटिंग का शेड्यूल
अधिसूचना के मताबिक, यदि आवश्यक हुआ (उम्मीदवारों की संख्या सीटों से अधिक होने पर), तो 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक विधान भवन में मतदान होगा. वोटों की गिनती उसी दिन शाम को की जाएगी. चुनाव आयोग की इस घोषणा के बाद राज्य में गठबंधन समीकरणों और सीट शेयरिंग को लेकर जोड़-तोड़ शुरू हो गई है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement