मिठाई, ड्राई फ्रूट और डेयरी प्रोडक्ट... फेस्टिवल सीजन में तुकाराम मुंढे की टीम दनादन मार रही छापे

एफडीए ने महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 24.92 लाख रुपये की कीमत का 6,495 किलोग्राम खाद्य पदार्थ जब्त किया है. टीम ने राज्यभर में छापेमारी कर मिठाइयों, ड्राई फ्रूट्स और डेयरी प्रोडक्ट्स का भारी स्टॉक सीज किया है.

Advertisement
कोंकण डिवीजन में क्वालिटी और मानकों के पालन में गड़बड़ी की आशंका पर कार्रवाई की गई. (Image for representation) कोंकण डिवीजन में क्वालिटी और मानकों के पालन में गड़बड़ी की आशंका पर कार्रवाई की गई. (Image for representation)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:33 AM IST

महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने क्वालिटी और सेफ्टी नॉर्म्स के कथित उल्लंघन पर राज्यभर में कार्रवाई करते हुए 24.92 लाख रुपये की कीमत का 6,495 किलोग्राम खाद्य पदार्थ जब्त किया है. आईएएस ऑफिसर तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में एफडीए की टीमों ने इंस्पेक्शन चलाकर मिठाइयों, ड्राई फ्रूट्स और डेयरी प्रोडक्ट्स का स्टॉक सीज किया.

कार्रवाई के दौरान सबसे बड़ी जब्ती नागपुर डिवीजन में हुई. यहां कामठी स्थित राधेकृष्णा फूड प्रोडक्ट्स से 10,60,970 रुपये की 1,795 किलोग्राम ममता सोन पापड़ी जब्त की गई. बताया जा रहा है कि यह प्रतिष्ठान बिना जरूरी रजिस्ट्रेशन के चल रहा था और इसके प्रोडक्ट लेबल डिक्लेरेशन में भी कमियां पाई गईं.

Advertisement

वहीं, पुणे डिवीजन में एफडीए ने दो प्रतिष्ठानों से 3.58 लाख रुपये के 358 किलोग्राम बादाम और 2.46 लाख रुपये की 493 किलोग्राम काली किशमिश सीज की. एक व्यापारी से 53,775 रुपये की 478 किलोग्राम फुटाने दाल भी जब्त की गई. इन सभी स्टॉक्स में लेबलिंग डिफेक्ट या क्वालिटी संबंधी समस्या होने का संदेह है.

कोंकण डिवीजन में क्वालिटी और मानकों के पालन में गड़बड़ी की आशंका पर दो प्रतिष्ठानों से 2.69 लाख रुपये का 1,298 किलोग्राम खाने वाला गोंद और 1.43 लाख रुपये का 631 किलोग्राम गुड़, गुड़ पाउडर और शहद जब्त किया गया. 

मुंबई डिवीजन में यशोदा डेयरी से 76,510 रुपये का 250.50 किलोग्राम मिल्क पाउडर, भैंस का दूध और पनीर सीज किया गया.

इसके अलावा 35,520 रुपये का 296 किलोग्राम ब्रोकन राइस, 36,000 रुपये का 72 किलोग्राम मोहनथाल और 1.22 लाख रुपये की 240.50 किलोग्राम असॉर्टेड स्वीट्स जब्त की गईं. इनमें एडेड कलर मिला होने का शक है.

Advertisement

छत्रपति संभाजीनगर डिवीजन में घटिया क्वालिटी और गलत लेबलिंग के संदेह में 62,080 रुपये के 388 किलोग्राम बाजरा प्रोडक्ट्स और 27,840 रुपये के 195 किलोग्राम मिल्क बिस्कुट जब्त किए गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »