महाराष्ट्र के बीड में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के बीड जिले में माजलगाव तालुका के शिंदेवाडी फाटा के पास एसटी बस और कार की आमने-सामने भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.

Advertisement
बीड में बस और कार की जोरदार टक्कर बीड में बस और कार की जोरदार टक्कर

रोहिदास हातागले

  • बीड,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST

महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार सुबह एसटी बस और एक कार के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौके ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. 

यह दुर्घटना सुबह तकरीबन 11 बजे माजलगाव तालुका के शिंदेवाडी फाटा के पास खामगांव-पंढरपूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई. जानकारी के मुताबिक, कार सवार लोग तुलजापुर में दर्शन के लिए जा रहे थे. हादसे में माजलगाव शहर के गजानन नामदास समेत पांच लोगों की मौत हो गई. 

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पुहंची. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. माजलगाव-तेलगाव-धारूर मार्ग पर सड़क की खराब हालत को लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है. उनका आरोप है कि खामगांव-पंढरपूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब निर्माण के कारण पहले भी कोई लोगों की जान गई है. 

यह भी पढ़ें: ग्वालियर के बाद यूपी के बलरामपुर में सड़क हादसा... दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क पर कई जगह खतरनाक जंप ब्रेकर हैं और गहरी दरारें पड़ गई हैं. उनका कहना है कि इसके कारण हादसों का खतरा बना रहता है. 

ताजा हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. वे सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »