जलगांव में क्रिकेट मैच के दौरान बवाल, ट्रैक्टर लेकर मैदान में घुसा युवक और खोद दी पिच, Video

जलगांव के धरनगांव में क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान एक युवक ने ट्रैक्टर से मैदान में घुसकर पिच को खराब कर दिया. बताया जा रहा है कि यह घटना एक स्थानीय शख्स को आमंत्रण न मिलने की नाराजगी में की गई. घटना के बाद मैच रद्द करना पड़ा और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Advertisement
युवक ने पिच को ट्रैक्टर से जोतकर बर्बाद कर दिया (Photo: Screengrab) युवक ने पिच को ट्रैक्टर से जोतकर बर्बाद कर दिया (Photo: Screengrab)

मनीष शांताराम जोग

  • जलगांव,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST

महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जलगांव रूरल MLA कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान एक युवक ट्रैक्टर लेकर मैदान में घुस आया और पिच को खोदकर चला गया. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया और मैच को तुरंत रोकना पड़ा.

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि क्रिकेट मैच चल रहा है, तभी अचानक एक युवक ट्रैक्टर लेकर मैदान में घुस आता है. वह सीधे पिच की तरफ बढ़ता है और विकेट को तोड़ते हुए पूरी पिच को खोद देता है. इस दौरान मैदान में मौजूद खिलाड़ी और दर्शक हैरान रह जाते हैं और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है. ट्रैक्टर चालक बिना किसी डर के पूरे मैदान को नुकसान पहुंचाकर आराम से वहां से निकल जाता है. इस घटना से खिलाड़ियों और आयोजकों में नाराजगी देखी गई.

Advertisement

 ट्रैक्टर लेकर मैदान में घुसा युवक

बताया जा रहा है कि स्थानीय प्रतिष्ठित व्यक्ति को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि इसी नाराजगी के चलते उसके समर्थक ने इस तरह की तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया. ट्रैक्टर के मैदान में घुसने से पिच पूरी तरह से खराब हो गई, जिसके कारण मैच को जारी रखना संभव नहीं था.

पिच खराब होने के बाद अधिकारियों ने मैच किया रद्द

हालात को देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत मैच को रद्द करने का फैसला लिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्से का माहौल है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement