टूरिस्ट वीजा, विदेशी लड़कियां और होटल का सीक्रेट रूम, नागपुर में ऐसे चल रहा था जिस्मफरोशी का इंटरनेशनल रैकेट

नागपुर में एक इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है, जिसमें विदेशी लड़कियों को टूरिस्ट वीजा पर भारत बुलाकर वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी. यह रैकेट दिल्ली से ऑपरेट होता था और नागपुर के पैराडाइस होटल में सक्रिय था. छापेमारी के दौरान उज्बेकिस्तान की एक युवती को छुड़ाया गया और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है.

Advertisement
होटल से छुड़ाई गई विदेशी लड़कियां होटल से छुड़ाई गई विदेशी लड़कियां

योगेश पांडे

  • नागपुर,
  • 04 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

महाराष्ट्र के नागपुर में शहर के बीचोंबीच चल रहे एक इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. यह रैकेट शहर के प्रसिद्ध पैराडाइस होटल में चल रहा था, जिसे दिल्ली से संचालित किया जा रहा था. पुलिस की छापेमारी में खुलासा हुआ कि लड़कियों को रूस, उज्बेकिस्तान और अन्य देशों से टूरिस्ट वीजा पर भारत बुलाया जाता था और उन्हें अलग-अलग राज्यों में भेजकर वेश्यावृत्ति कराई जाती थी.

Advertisement

नागपुर पुलिस के सामाजिक सुरक्षा विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पैराडाइस होटल में अवैध गतिविधियां चल रही हैं. इसके बाद विभाग ने एक नकली ग्राहक बनाकर होटल में भेजा. नकली ग्राहक ने पहले 2000 रुपये एडवांस दिए, फिर 5500 रुपये विदेशी लड़की को भेजे और होटल का बिल अलग से चुकाया गया. 

इसके बाद उज्बेकिस्तान की 23 साल की युवती को रूम में भेजा गया. जैसे ही वह पहुंची, पुलिस ने छापेमारी की और होटल में सेक्स रैकेट चला रही रश्मि आनंद खत्री को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जांच में सामने आया कि इस रैकेट का सरगना दिल्ली निवासी कृष्ण कुमार उर्फ राधे देशराज है, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में लड़कियों को बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा करवाता है. वह इस समय फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि जिस होटल में ये धंधा चल रहा था उसे ढाई लाख रुपये महीने पर किराए पर लिया गया था, और यहां आने वाले ग्राहकों को विदेशी महिलाओं की 'सेवा' ऑफर की जाती थी. इस धंधे में विदेशी महिलाएं भी शामिल थीं जिन्हें मजबूरी या लालच में फंसाया जाता था.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »