कहने पर भी पत्नी ने नहीं बनाया Omelette, गुस्साए पति ने जमकर पीटा

महाराष्ट्र में पति ने पत्नी को ऑमलेट नहीं बनाने पर जमकर पीटा. पीड़ित पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. महिला का मेडिकल कराया गया है.

Advertisement
ऑमलेट नहीं बनाने पर पति ने पत्नी को पीटा. ऑमलेट नहीं बनाने पर पति ने पत्नी को पीटा.

aajtak.in

  • बीड,
  • 22 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 10:42 PM IST

महाराष्ट्र के में बीड़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी पत्नी को केवल इस बात पर जमकर पीटा कि उसने ऑमलेट नहीं बनाया था. पीड़ित पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में जाकर केस दर्ज करा दिया. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

दरअसल, बीड के अंबाजोगाई के रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी से ऑमलेट बनाने को कहा था. पति के कहने के बाद भी पत्नी ने ऑमलेट नहीं बनाया. इस बात पति को इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी को जमकर पीटा. पति की मार के कारण महिला को गंभीर चोट भी आईं.

Advertisement

गुस्साई पत्नी ने पति के खिलाफ सिटी थाने में जाकर केस दर्ज करा दिया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 324,504,506  में केस दर्ज किया है. महिला का मेडिकल कराया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

अंबाजोगाई पुलिस थाना.

कानपुर में भी पति ने की थी पत्नी से सरेआम मारपीट

कुछ दिनों पहले यूपी के कानपुर में भी पति द्वारा पत्नी को पीटे जाने की घटना हुई थी. जानकारी सामने आई थी  कि पनकी की रहने वाली शिक्षिका अनीता का पति गजेंद्र सिंह कानपुर पुलिस लाइन में दीवान है. अनीता का आरोप है कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से संबंध हैं. इसको लेकर उसका दो बार पहले भी पति से विवाद हो चुका है. पति की इस हरकत के चलते अनीता अपने उससे अलग रहती है.

Advertisement

अनीता ने पति की प्रेमिका के घर जाकर उसके घरवालों से शिकायक की थी. इस बात गजेंद्र पत्नी अनिता से नाराज चल रहा था. वह अपने कुछ साथियों के साथ कार से अनिता के घर पहुंचा था. इसके बाद अनिता को जबरदस्ती कार में डालकर ले जाने की कोशिश की. थी. अनीता ने जब विरोध किया, तो उसने अपनी दबंगई दिखाते हुए अनीता को बाल पकड़कर घसीटा था.

( इनपुट - रोहिदास हातागले )

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »