संजय निरुपम की पत्नी ने PM को लिखी चिट्ठी, कहा- गैंगस्टर से मिल रही है धमकी

पीओके में इंडियन आर्मी के सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी कह कर विवादों में घिरे कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने शुक्रवार को दावा किया कि गैंगस्टर रवि पुजारी ने उन्हें धमकी दी है.

Advertisement
कांग्रेस नेता संजय निरुपम कांग्रेस नेता संजय निरुपम

संदीप कुमार सिंह

  • मुंबई,
  • 08 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST

पीओके में इंडियन आर्मी के सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी कह कर विवादों में घिरे कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने शुक्रवार को दावा किया कि गैंगस्टर रवि पुजारी ने उन्हें धमकी दी है. उनके अनुसार, पुजारी ने सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर उनसे माफी मांगने के लिए कहा है. इसी क्रम में उनकी पत्नी गीता निरुपम ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है. कहा है कि वह भारत में बेहद असुरक्षित महसूस कर रही हैं. इसलिए उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.

Advertisement

सर्जिकल स्ट्राइक पर दिया था विवादित बयान
जब से मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी कहा है, वह सोशल मीडिया पर लगातार निशाने पर हैं. इससे परेशान होकर उनकी पत्नी गीता ने शुक्रवार को ही पीएम मोदी को पत्र लिखा. जबकि कांग्रेस नेता ने पुजारी से धमकी मिलने वाली बात उजागर की.

गैंगस्टर से धमकी मिलने की शिकायत
बकौल संजय निरुपम, 'पुजारी ने 5 अक्टूबर अक्टूबर को दिन में सवा ग्यारह बजे के करीब एक विदेशी नंबर से मेरे घर के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया. उसने धमकी दी कि अगर सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर माफी नहीं मांगी तो इसका गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ेगा.'

पत्नी ने पीएम को लिखी चिट्ठी
उन्होंने बताया, 'इस बारे में मैंने वर्सोवा थाने में शिकायत दर्ज करा दी है.' उनकी पत्नी गीता निरुपम ने कहा है कि वह भारत में बेहद असुरक्षित महसूस कर रही हैं. इसलिए उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. पत्नी गीता ने पीएम को भेजे पत्र में कहा है कि उन्हें न केवल सोशल मीडिया पर गालियां दी जा रही हैं बल्कि फोन करके भी उनके खिलाफ अश्लील टिप्पणी की जा रही है. उन्होंने पीएम से कहा है कि उनके परिवार की हिफाजत की जाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »