बॉम्बे HC की फटकार के बाद महाराष्ट्र रोड ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

हाई कोर्ट ने इसके साथ ही म‍हाराष्ट्र सरकार को फटकार भी लगाई थी. कोर्ट ने कहा था कि सरकार लोगों की दिक्क‍तों को मूकदर्शक बनकर न देखती रहे.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

अंकुर कुमार / विद्या

  • मुंबई ,
  • 20 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 8:08 AM IST

बॉम्बे हाई कोर्ट की फटकार के बाद महाराष्ट्र राज्य पथ परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की 5 दिनों से चली रही आ रही खत्म हो गई है. हाई कोर्ट ने शुक्रवार को इस हड़ताल को अवैध करार देते हुए तुरंत खत्म करने का आदेश दिया था.

हाई कोर्ट ने इसके साथ ही म‍हाराष्ट्र सरकार को फटकार भी लगाई थी. कोर्ट ने कहा था कि सरकार लोगों की दिक्क‍तों को मूकदर्शक बनकर न देखती रहे. त्योहारी सीजन के बीच हुई इस हड़ताल से लाखों लोगों को दिक्कत हो रही है.

Advertisement

इस बीच एमएसआरटीसी के सात हड़ताली कर्मचारियों को हंगामा करने और हिंसा में लिप्त होने के लिए निलंबित कर दिया गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन सभी को गिरफ्तार भी कर लिया गया. वेतन में वृद्धि की मांग को लेकर एमएसआरटीसी के करीब एक लाख कर्मचारी 16 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इन कर्मचारियों में अधिकतर बस चालक और कंडक्टर हैं.

अधिकारी ने बताया कि चालकों, कंडक्टरों सहित पांच कर्मचारियों को नागपुर संभाग के साओनेर डिपो में के एक वरिष्ठ अधिकारी को चूड़ियां पहनने के लिए मजबूर करने को लेकर निलंबित कर दिया गया. इस मामले में करीबी पुलि‍स थाने में मामला दर्ज करवाकर पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया.

दो और कर्मचारियों को हिंसा में लिप्त होने और निजी बसों पर पथराव करने के लिए निलंबित किया गया और बाद में नागपुर के रामतेक डिपो से गिरफ्तार कर लिया गया. एमएसआरटीसी के कर्मचारी सातवें वेतन आयोग के अनुरूप अपने वेतन में वृद्धि की मांग कर रहे हैं. उनके हड़ताल के कारण दिवाली पर अपने गृहनगर जाने वाले लंबी दूरी के यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »