'अभी भी सदमे में है बच्ची', सौतेली पोती के साथ यौन शोषण के आरोपी को बॉम्बे हाई कोर्ट ने नहीं दी जमानत

अतिरिक्त लोक अभियोजक मयूर सोनावने ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि यह अपराध गंभीर प्रकृति का है. आरोपी, पीड़िता की दादी के माध्यम से पीड़िता से संबंधित है इसलिए वह सबूतों से छेड़छाड़ कर सकता है या गवाहों को प्रभावित कर सकता है. अभियोजक ने कहा कि आरोपी को रिहा करना उचित नहीं होगा क्योंकि यह कृत्य 5 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुआ है.

Advertisement
बॉम्बे हाई कोर्ट (फाइल फोटो) बॉम्बे हाई कोर्ट (फाइल फोटो)

विद्या

  • मुंबई,
  • 06 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 11:43 PM IST

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई की एक हाउसिंग सोसाइटी के चौकीदार को जमानत देने से इनकार कर दिया है, जो अपनी सौतेली पोती के साथ यौन शोषण के आरोप का सामना कर रहा है. आरोपी चौकीदार ने पीड़िता की दादी से 2023 की शुरुआत में शादी की थी और मुंबई में उनके घर में रहने लगा था. पीड़िता की मां काम के सिलसिले में घर से बाहर जाती थी और 5 वर्षीय पीड़िता और उसके छोटे भाई को अपनी मां यानी पीड़िता की दादी के पास छोड़ जाती थी.

Advertisement

पेशाब करते समय पीड़िता को हुआ दर्द

अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि पीड़िता की दादी घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी लिहाजा बच्चे आरोपी के पास रहते थे. 31 अगस्त 2023 को, बच्ची ने पेशाब करते समय दर्द की शिकायत की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया. 

कुछ दिनों बाद फिर बच्ची ने दर्द की शिकायत की, जिसके बाद मां को घटना की जानकारी मिली और 4 सितंबर 2023 को एफआईआर दर्ज करवाई गई. चौकीदार के वकील राम सिंह ने तर्क दिया कि पूरा मामला झूठा है और उन्हें फंसाया गया है.

'सबूतों और गवाहों को प्रभावित कर सकता है आरोपी'

अतिरिक्त लोक अभियोजक मयूर सोनावने ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि यह अपराध गंभीर प्रकृति का है. आरोपी, पीड़िता की दादी के माध्यम से पीड़िता से संबंधित है इसलिए वह सबूतों से छेड़छाड़ कर सकता है या गवाहों को प्रभावित कर सकता है. अभियोजक ने कहा कि आरोपी को रिहा करना उचित नहीं होगा क्योंकि यह कृत्य 5 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुआ है.

Advertisement

'अपराध की गंभीरता को देखते हुए नहीं दे सकते जमानत'

जस्टिस मिलिंद जाधव ने सभी तर्कों को सुनने के बाद कहा कि पीड़िता अभी भी मानसिक आघात में है और उसका मनोचिकित्सकीय परामर्श (Psychiatric Counseling) चल रहा है. उन्होंने कहा, 'पीड़िता ने भारी मानसिक और भावनात्मक पीड़ा झेली है. उसे मनोचिकित्सक के पास ले जाया गया है और उसका परामर्श चल रहा है.'

उन्होंने कहा, 'यह दिखाता है कि पीड़िता अभी भी सदमे में है. आरोपी के खिलाफ आरोप बेहद गंभीर हैं और यह संभावना है कि आरोपी, जो पीड़िता की दादी का पति है, उन पर दबाव बना सकता है. अपराध की गंभीरता और पीड़िता के परिवार के साथ आरोपी के निकट संबंध को देखते हुए जमानत नहीं दी जा सकती.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »