महाराष्ट्र में MLC चुनाव का बिगुल, BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

बीजेपी ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इसमें विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तर महाराष्ट्र और पश्चिम महाराष्ट्र के प्रमुख क्षेत्रों के अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है.

Advertisement
बीजेपी ने 11 नामों पर मोहर लगा दी है. (Photo- ITGD) बीजेपी ने 11 नामों पर मोहर लगा दी है. (Photo- ITGD)

पीयूष मिश्रा

  • मुंबई,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:14 AM IST

बीजेपी ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले द्विवार्षिक चुनाव और उप-चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची को अपनी मंजूरी दे दी है.

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की और से जारी इस लिस्ट में राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से अनुभवी नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

Advertisement

बीजेपी की लिस्ट के मुताबिक, द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए  कुल 10 नामों पर मोहर लगी है. वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरोली से अरुण लखाणी, भंडारा-गोंदिया से अविनाश ब्राह्मणकर और अमरावती से प्रवीण पोटे पाटिल को उम्मीदवार घोषित किया गया है.

कई दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारा

सांगली-सतारा से धैर्यशील कदम, सोलापुर से राजेंद्र राउत, अहिल्यानगर से प्राजक्त तनपुरे और छत्रपति संभाजीनगर-जालना से सुहास शिरसाट चुनाव लड़ेंगे. जबकि नांदेड से अमर राजूरकर, धाराशिव-लातूर-बीड से बसवराज पाटिल और जलगांव से नंदकिशोर महाजन चुनावी मैदान में होंगे.

विधान परिषद उप-चुनाव के लिए भी नाम तय

द्विवार्षिक सीटों के साथ-साथ बीजेपी ने महाराष्ट्र विधान परिषद उप-चुनाव 2026 के लिए भी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है. पार्टी ने नागपुर स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले इस उप-चुनाव के लिए डॉ. राजीव पोतदार को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सीटें 17, दावेदार 3... महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव को लेकर महायुति में क्यों हो रही खींचतान?

सभी क्षेत्रों को साधने की कोशिश

बीजेपी की इस सूची से साफ है कि पार्टी ने महाराष्ट्र के सभी प्रमुख क्षेत्रों जैसे विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तर महाराष्ट्र और पश्चिम महाराष्ट्र में अपने समीकरणों को मजबूत करने की कोशिश की है. पार्टी ने इन सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए अपने जमीनी और प्रभावशाली नेताओं पर भरोसा जताया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »