उद्धव गुट छोड़ एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे

शिवसेना UBT के राष्ट्रीय प्रवक्ता और हिंदी भाषी चेहरा आनंद दुबे ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने चुनाव आयोग और SIR पर पार्टी के रुख से असहमति जताई. इस्तीफे के बाद वह महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए.

Advertisement
आनंद दुबे यूबीटी में एक हिंदी भाषी प्रवक्ता थे. (Photo- Screengrab) आनंद दुबे यूबीटी में एक हिंदी भाषी प्रवक्ता थे. (Photo- Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना UBT को झटका लगा है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद वह मुंबई में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए.

आनंद दुबे ने कहा कि उन्होंने भारी मन से यह फैसला लिया है. पिछले कई महीनों से वह अंदर ही अंदर परेशान थे. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और SIR को लेकर शिवसेना UBT ने जो रुख अपनाया, वह उससे सहमत नहीं थे. उन्होंने यह भी कहा कि वह सीजेपी के साथ काम नहीं कर सकते.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ‘पूरा मुंब्रा हरा करना है’ कहने वाली सहर शेख के पिता शिंदे की शिवसेना में शामिल, OBC प्रमाणपत्र विवाद के बीच सियासी चर्चा तेज

'जिस ट्रेन में कॉकरोच हो, उसमें सफर नहीं करूंगा'

आनंद दुबे ने अपने बयान में कहा, "जिस ट्रेन में कॉकरोच हो, मैं उस ट्रेन में सफर नहीं करूंगा. जब उचित प्लेटफॉर्म मिलेगा, उस पार्टी को जॉइन करूंगा." उन्होंने कहा कि सरजील इमाम, उमर खालिद और ध्रुव राठी उनके आदर्श नहीं हैं. उन्होंने अपने आदर्शों के तौर पर स्मित मच्छर, छत्रपति शिवाजी महाराज और वीर सावरकर का नाम लिया.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र MLC चुनाव में महायुति में घमासान, BJP के खिलाफ उतरी शिंदे की शिवसेना

आनंद दुबे के इस्तीफे से महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (MVA) को भी झटका लगा है. एक तरफ गठबंधन में एकजुटता की बात हो रही है, वहीं शिवसेना UBT के प्रवक्ता का पार्टी छोड़ना उसके लिए अहम घटनाक्रम है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »