मुंबई में बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, गाड़ी के हुए दो टुकड़े

बीती रात मुम्बई के कुर्ला में एक बेहद तेज़ रफ़्तार एर्टिगा बिजली के खंभे से टकरा गई. इस हादसे में 2 महिलाओं सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को नजदीक के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.हादसा कैसे हुआ इसकी जांच स्थानीय नेहरू नगर पुलिस कर रही है.

Advertisement
हादसे के बाद की एक तस्वीर हादसे के बाद की एक तस्वीर

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 12 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 9:09 AM IST

बीती रात मुम्बई के कुर्ला इलाके में एक तेज रफ़्तार एर्टिगा कार बिजली के खंभे के टकराकर दो टुकड़े के बंट गई. इस हादसे में कार में बैठी 2 लड़कियां सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय नेहरू नगर पुलिस की मदद से सभी घायलों को नजदीक के राजावाड़ी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.

Advertisement

खंबे से टकराई थी कार

जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 12 बजे उस समय हुआ, जब एर्टिगा बेहद तेज़ रफ़्तार में चेम्बूर की तरफ जा रही थी. जैसे ही कार SCLR ब्रिज पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे के टकरा गई. रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी चकनाचूर हो गई. गाड़ी की हालत को देख कर आप अंदाजा लगा सकते है कि टक्कर कितनी तेज़ रही होगी. हालांकि जब एर्टिगा को खंबे से निकाला गया तो गाड़ी दो टुकड़े में बंट गई थी.

पांच लोग थे कार में सवार

करीब 1 घंटे के अथक प्रयास के बाद बिजली के खंभे में फंसी गाड़ी को निकाला जा सका. इसके बाद कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पातल में भर्ती कराया गया है. जिस समय यह हादसा हुआ उस समय कार में कुल पांच लोग सवार थे. 

Advertisement

(रिपोर्ट- एजाज खान)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »