MP: दो दिन के तूफानी दौरे पर राहुल गांधी, 6 जनसभाओं को करेंगे संबोधित

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर मध्‍य प्रदेश के दौरे पर जा रहे हैं. दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी 6 जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

Advertisement
राहुल गांधी (फाइल फोटो ) राहुल गांधी (फाइल फोटो )

दीपक कुमार / रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 15 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 12:12 AM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार और मंगलवार को एक बार फिर मध्य प्रदेश दौरे पर जा रहे हैं. राहुल गांधी मध्यप्रदेश के ग्वालियर संभाग के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान राहुल गांधी 6 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वहीं दो अलग-अलग जगहों पर उनका रोड शो भी होगा.

राहुल गांधी ग्वालियर संभाग के दौरे की शुरुआत मंदिर जाकर करेंगे. सोमवार को सबसे पहले दतिया में प्रसिद्ध मां पीतांबरापीठ के दर्शन करेंगें. इसके बाद दतिया स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे. सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से ही डबरा जाएंगे. यहां वो जनसभा को संबोधित करेंगे. कांग्रेस अध्‍यक्ष इसके बाद ग्वालियर पहुंचकर माधव राव सिंधिया की समाधि पर जाएंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देंगे.

Advertisement

15 अक्टूबर की शाम राहुल गांधी ग्वालियर में रोड शो करेंगे. इसके बाद फूल-बाग ग्राउंड में राहुल गांधी आम सभा को संबोधित करेंगे.  रात में राहुल गांधी ग्वालियर में ही रुकेंगे. कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक एमपी दौरे के दूसरे दिन यानी 16 अक्टूबर को राहुल गांधी ग्वालियर किला स्थित गुरुद्वारा श्री दाता बंद छोड़ साहिब के दर्शन करेंगे.

राहुल के साथ प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और कई बड़े नेता भी रहेंगे. इसके बाद राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से श्योपुर पहुंचकर वहां मेला ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे.  श्योपुर के बाद राहुल सबलगढ़ पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे. सबलगढ़ के बाद जौरा में जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी जौरा से बस पर रवाना होकर 26 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement