मध्य प्रदेश में जमीन विवाद पर दो समूहों में झड़प, 13 लोग घायल

राजगढ़ में दो समूहों के बीच जमीन विवाद को लेकर झड़प हुई. इस घटना में 13 लोग घायल हो गए हैं. केस दर्ज कर लिया गया है और सुरक्षा में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • भोपाल,
  • 21 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

मध्य प्रदेश में जमीन विवाद को लेकर दो समूहों के बीच झड़प का मामला सामने आया है. राजगढ़ में दो समूहों के बीच जमीन विवाद को लेकर झड़प हुई. इस घटना में 13 लोग घायल हो गए हैं. न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द की इस पर कार्रवाई की जाएगी. इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं.

Advertisement

इस घटना में घायलों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं जो गंभीर बताई जा रही हैं. उन्हें इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया है. मामला करनवास थाने का है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पूरे इलाके में एहतियात के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक दो गांव समेली और दूधी में जमीन को लेकर विवाद हो गया जिसमें गड़रिया और कंजर बिरादरी के लोग एक दूसरे सामने आ गए. देखते देखते दोनों समूह में खूनी संघर्ष हो गया और 13 लोग घायल हो गए. मामला एक प्लॉट पर तारबंदी को लेकर शुरू और बाद में हिंसक रूप ले लिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »