छुट्टी पर गए राहुल गांधी, शिवराज सिंह का तंज- नौ दो ग्यारह हो गए...

उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा कि राहुल को पार्टी से कोई लेना देना नहीं है. यूजर के इस ट्वीट पर  तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उसका जवाब देते हुए तंज किया कि 'क्यों नहीं है? पार्टी मनाने ही तो गये होंगे...'

Advertisement
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 28 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST
  • शिवराज सिंह चौहान ने कसा राहुल गांधी पर तंज
  • छुट्टी मनाने गए है कांग्रेस नेता राहुल गांधी
  • 136वां स्थापना दिवस मना रही है कांग्रेस

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कांग्रेस स्थापना दिवस के ठीक पहले छुट्टी पर जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कई नेता उन पर तंज कस रहे हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सोमवार सुबह एक ट्वीट कर राहुल गांधी पर तंज कसा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'कांग्रेस इधर अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9 2 11’ हो गये!!'

Advertisement

कांग्रेस इधर अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9 2 11’ हो गये!!

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj)

उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा कि राहुल को पार्टी से कोई लेना देना नहीं है. यूजर के इस ट्वीट पर  तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उसका जवाब देते हुए तंज किया कि 'क्यों नहीं है? पार्टी मनाने ही तो गये होंगे...'

देखें आजतक LIVE TV

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी रविवार 27 दिसंबर को अपनी संक्षिप्त निजी यात्रा पर विदेश रवाना हुए हैं. हालांकि, पार्टी की ओर से यह नहीं बताया गया कि राहुल गांधी कहां गए हैं? कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक, वह अगले कुछ दिन तक बाहर ही रहेंगे.

दरअसल, सुरजेवाला से जब राहुल गांधी के देश से बाहर जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता 'शॉर्ट पर्सनल विजिट' के लिए विदेश रवाना हुए हैं और वह कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे.’ लेकिन यह पूछे जाने पर कि पूर्व कांग्रेस चीफ कहां गए हैं, सुरजेवाला ने जगह का खुलासा नहीं किया.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »