साड़ी से घोट दिया पत्नी का गला, प्रेमिका ने भी मर्डर में दिया साथ... झारखंड का हत्यारा पति कोलकाता से गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले एक साल से फरार था. वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारे पति का नाम सुनील सिंह बताया जा रहा है. आरोपी रामगढ़ का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक प्रेमिका के चक्कर में आरोपी ने पत्नी का गला घोट दिया और फिर फरार हो गया था.

Advertisement
पत्नी की हत्या करने के बाद फरार होने वाला आरोपी पति सुनील. पत्नी की हत्या करने के बाद फरार होने वाला आरोपी पति सुनील.

aajtak.in

  • रामगढ़,
  • 16 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 6:56 AM IST

झारखंड के रामगढ़ में पत्नी की हत्या करके फरार हो जाने वाले आरोपी को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है. हैरान करने वाली बात यह है कि इस वारदात में आरोपी का साथ उसकी प्रेमिका ने भी दिया था.

पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले एक साल से फरार था. वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारे पति का नाम सुनील सिंह बताया जा रहा है. आरोपी रामगढ़ का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक प्रेमिका के चक्कर में आरोपी ने पत्नी का गला घोट दिया और फिर फरार हो गया था. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

Advertisement

ससुराल में ही रह रहा था आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रामगढ़ के कुज्जू ओपी क्षेत्र के तोपा कॉलोनी निवासी सुनील सिंह का शादी के बाद प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था. उसका चक्कर अपने ससुराल सिरका में चल रहा था. यहां वह अपनी पत्नी के साथ रह रहा था.

प्रेमिका ने भी दिया था हत्या करने में साथ

दूसरी महिला के साथ चक्कर चलने के बाद आरोपी सुनील के महिला संग अवैध संबंध बन गए थे, जिसके बाद आरोपी ने प्रेमिका के चक्कर में साड़ी से अपनी पत्नी का गला घोट दिया. वारदात को अंजाम देने में उसकी प्रेमिका ने भी उसका साथ दिया.

प्रेमिका को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने प्रेमिका को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन सुनील पुलिस के चंगुल से काफी दूर जा चुका था. हालांकि, पुलिस ने भी हार नहीं मानी और लगातार उसकी तलाश करती रही, जिसके बाद पूरे एक साल फरार रहने के बाद सुनील पुलिस की गिरफ्त में आ गया.

Advertisement

(रिपोर्ट: रामगढ़ से झूलन अग्रवाल)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »