क्या खत्म होगा रांची आंदोलन? सरकार के साथ छात्रों की बातचीत जारी

झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों और राज्य सरकार के बीच बातचीत चल रही है. हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रियों का एक पैनल स्टेट गेस्ट हाउस में छात्रों के डेलिगेशन से चर्चा कर रहा है.

Advertisement
गेस्ट हाउस में बातचीत जारी है. (Photo- ITGD) गेस्ट हाउस में बातचीत जारी है. (Photo- ITGD)

सत्यजीत कुमार / आशुतोष मिश्रा

  • रांची,
  • 07 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:50 PM IST

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों और राज्य सरकार के बीच बातचीत जारी है. हेमंत सोरेन सरकार ने 4 मंत्रियों का एक पैनल बनाया था जो छात्रों से बात करने के लिए पैनल स्टेट गेस्ट हाउस पहुंच चुका है. वहां 10 छात्रों के डेलिगेशन के साथ वार्ता चल रही है.

छात्रों से बातचीत करने और उनकी मांगों को सुनने के लिए पैनल में चमरा लिंडा (झामुमो), सुदिव्य कुमार सोनू (झामुमो), दीपिका पांडेय सिंह (कांग्रेस) और संजय प्रसाद यादव (राजद) शामिल हैं.

Advertisement

वार्ता के लिए पहुंचा ये प्रतिनिधिमंडल आंदोलन कर रहे मुख्य छात्र समूह का है, जो देवेंद्र महतो के गुट से अलग है. इस प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में शामिल होकर छात्रों का पक्ष रखा.

1. रवीन्द्र पासवान
2. पीयूष कुमार
3. राजेश प्रसाद
4. नीतू कुजूर
5. अंकित राज
6. कार्तिक सोरेन
7. शालू कुमारी
8. रवींद्र कुमार रवि
9. आनंद कुमार
10. अंकित कुमार

'एक भी मांग अगर पूरी नहीं हुई तो...'

छात्र डेलिगेशन में शामिल रवीन्द्र पासवान ने वार्ता से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा था, 'सरकार हम लोगों से वार्ता करने के लिए तैयार है. अभी हमारी 10 लोगों का डेलिगेशन वार्ता करने जा रही है. मैं मीडिया के जरिए झारखंड के तमाम नौजवानों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी डेलिगेशन आपकी प्रतिनिधि बनकर जा रही है और हमारी जो मांग है, वो सारी मांगे बाध्यकारी और अनिवार्य है. एक भी मांग अगर पूरी नहीं हुई तो हम लोग वार्ता को सफल नहीं मानेंगे और इस धरने को जारी रखेंगे. हम उम्मीद करते हैं कि आज की वार्ता मुख्यमंत्री या उनके जो भी डेलिगेट्स हैं, उनके साथ सफल होगी.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »