झारखंड में मॉब लिंचिंग का मामला! चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, मौत

झारखंड के पलामू में ग्रामीणों ने बैटरी चोरी के शक में एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया. इस मामले में पुलिस ने मॉब लिंचिंग की धारोओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

Advertisement
अस्पताल ले जाते हुए पवन ने दम तोड़ दिया. (Photo: ITG) अस्पताल ले जाते हुए पवन ने दम तोड़ दिया. (Photo: ITG)

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:43 AM IST

झारखंड के पलामू में मॉब लिंचिंग की एक गंभीर घटना सामने आई है. जिले के पड़वा थाना क्षेत्र में चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध ग्रामीण को हिरासत में लिया है. इसके साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

Advertisement

मृतक की पहचान कोकरसा निवासी पवन के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात पवन कासियाडीह गांव गया हुआ था. इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे बैटरी चोरी के शक में पकड़ लिया. कथित तौर पर ग्रामीणों ने पवन के हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बना लिया और फिर जमकर पिटाई की. 

मारपीट के दौरान ही पवन की हालत गंभीर हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पड़वा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पवन को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया. गंभीर रूप से घायल पवन को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आश्वासन

पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि ये मॉब लिंचिंग की घटना है. एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है. मृतक का पोस्टमार्टम दंडाधिकारी की निगरानी में कराया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

Advertisement

मॉब लिंचिंग से संबंधित धाराओं में FIR दर्ज

पुलिस ने बताया कि मामले में मॉब लिंचिंग से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जांच के दौरान ये भी सामने आया है कि साल 2024 में पवन पर कुछ लड़कियों पर टिप्पणी करने का भी आरोप भी लगाया गया था. हालांकि, पुलिस का कहना है कि किसी भी आरोप के आधार पर किसी को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है.

यह भी पढ़ें: मधुबनी में युवक को बांग्लादेशी बताकर की मॉब लिंचिंग

पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ते हुए जांच में जुटी है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »