बाप-बेटे साथ मिलकर करते थे ड्रग्स का धंधा, 48 किलो गांजे के साथ दोनों गिरफ्तार

गुमला में पुलिस ने छापेमारी कर 48 किलो गांजा बरामद किया है. बाजार में इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है. इस मामले में एक व्यक्ति और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है. दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में है.

Advertisement
घर में छिपाकर रखा था गांजा (Photo-ITG) घर में छिपाकर रखा था गांजा (Photo-ITG)

aajtak.in

  • गुमला,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:32 PM IST

झारखंड के गुमला जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुमला सदर थाना क्षेत्र के बड़ाइक कॉलोनी में छापेमारी कर पुलिस ने 48 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. इस मामले में एक व्यक्ति और उसके पुत्र को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ाइक कॉलोनी स्थित एक मकान में बड़ी मात्रा में गांजा जमा कर रखा गया है. सूचना के आधार पर गुरुवार को छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर से 48 किलो गांजा और 39280 रुपये नकद बरामद किए.

Advertisement

पकड़े गए गांजे की कीमत 40 लाख रुपये

गुमला सदर थाना प्रभारी महेंद्र कर्मालाई ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति और उसके बेटे को मौके से गिरफ्तार किया गया. बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थों से संबंधित कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

शुरुआती जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था. पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है.

अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का संदेश गया है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »